Skip to main content

*BREAKING NEWS*

*BREAKING NEWS*



(*दिल्ली*) मंगलवार 25/02/2020 सुबह उत्तर पूर्वी दिल्ली के चांद बाग में मुस्लिम समाज का एक खास जलसा चल रहा था जिसे इस्तेमा कहा जाता है हजारों लोग इस्तेमा से पैदल ही अपने अपने घर जा रहे थे तभी आसमान में धुओं का एक गुबार उठता दिखा ऐसा लगा की कही आग लगी हुई है। 
और खजूरी चौक पर एक हिंसक भीड़ कुछ दुकाने को तोड़ रही थीं फिर भड़काउ नारे लगाने शुरू हुए फ़िर एक कोने की दुकान में आग लगा दी धुंआ धु धु कर उठ रहा था चौक के सामने से पत्थर चल रहे थे इसी बीच कुछ दंगाई दूसरी दुकानों में आग लगा रहे थे इन दंगाइयों की उम्र 14 से 18 साल होगी और कुछ दंगाई फलो की रेड्डीया लूटते रहे दंगाई फल लूट कर लाते और अर्ध सैनिक वालो को खिलाते एक पुलिस वाला कहता है कि अगर ये दंगाई न होते तो सामने वाले दंगाई उसे मार देते  इसी बीच दिल्ली फायर सर्विस की एक गाड़ी काफी देर बाद आई इसके कर्मचारी ने आग बुझाने की नाकाम कोशिस की इतने में दिल्ली पुलिस की अतिरिक्त टूकरी पहुंची लेकिन दंगा बदस्तूर जारी रहा थोड़ी देर बाद दंगाइयों को पीछे धकेला गया इससे पहले कोने कज दुकान बालाजी स्वीट्स में, आग लगाई जा चुकी थी इसी दुकान के सामने आज़ाद चिकेन कार्नर धु धु कर जल रहा था चौक पर एक मजार थी वो भी आग के हवाले हो चुकी थी और ये भी पता चला है कि इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप, मारुति सुजूकी का शोरूम को आग के हवाले किया जा चुका है और चांद बाग की धरना स्थल आग में खत्म हो चुका था और एक गर्भवती महिला के साथ मारपीट भी हुई है इस दौरान महिला के सर पर गहरी चोट आई है महिला बता रही थीं कि दंगाइयों ने उनका सर कुचलने की कोशिश की लेकीइन नाकाम रहा।
              इसी बीच ये भी पता चला है की मुस्तफाबाद में एक लड़के को गोली लगने से मौत हो गईं ये लड़का ऑटो चलाता था दो महीने पहले ही इसकी शादी हुई थी इस्तेमा के बाद घर जा रहा था तभी इसको गोली मार दी गई।इस लड़का का एक छोटा भाई हैं जिसकी उम्र 10 साल होगी वो रो रोकर एक ही सवाल पूछ रहा था की "वो मेरे भाई से क्याa लेना चाहते है"

*मोहम्मद हम्माद*/ दरभंगा *B MEDIA*

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए अब तक किसी भारतीय के लापता नहीं होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन अब चीन ने बंधक बनाए भारत के 10 सैनिकों को रिहा किया है। इनमें एक लेफ़्टिनेंट कर्नल और 3 मेजर शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह रिहाई गुरुवार शाम को हुई। इन सभी को बीते सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में बंधक बना लिया गया था।  1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद यह पहली बार है कि चीन ने भारतीय सैनिकों को बंधक बना लिया था। आनन-फानन में दोनों पक्षों के बीच चली बातचीत के बाद लाइन ऑफ़ कंट्रोल यानी एलएसी पर इन्हें भारतीय पक्ष को सौंपा गया। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार से लेकर गुरुवार तक मेजर जनरल स्तर पर तीन राउंड की बातचीत चली। जब जवानों को सौंपा गया तो उनकी मेडिकल जाँच जैसी औपचारिकताएँ पूरी की गईं। इससे पहले ये दावे किए जा रहे थे कि कोई भी सैनिक या सेना का अफ़सर लापता नहीं है। सेना ने गुरुवार की शाम एक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि कोई भी सैनिक लापता नहीं था, जिसका मतलब था कि झड़प में शामिल सभी स...