Skip to main content

*रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना ने जिला को फिर किया शर्मसार, नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म*

*रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना ने जिला को फिर किया शर्मसार, नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म*

*दरभंगा*--ज़माना कितना बुरा हो गया जहाँ इंसान अपने रिश्ते की अहमियत तक तो भूल गया। कौन रिश्ते में क्या लगता है अपनी हैवानियत के सामने ये भी नही समझता है। बीती रात की घटना कुछ ऐसी ही है। रिश्ते के नाना ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म कर बुरी तरह घायल कर बेहोशी की हालत में छोड़ बच्ची को सभी फरार हो गए थे। बच्ची का ईलाज डीएमसीएच में चल रहा है। बच्ची के होश में आने के बाद दुष्कर्मियो का नाम बताया। उसके बाद गांव के लोग पकड़ कर बुरी तरह पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। बहेड़ी थाना पुलिस ने तीनों दुष्कर्मी को महिला थाना के हवाले कर दिया जहां से न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया। बताया जाता है कि बच्ची के रिश्ते के नाना अपने बहन भाई के घर शादी समारोह में शामिल होने आए थे। जहां दो दोस्तों को भी साथ ले आए थे। बच्ची को अकेला पाकर तीनों ने बहला फुसलाकर सुनसान जगह ले गए जहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया जब बच्ची बेहोश हो गई तो सभी दुष्कर्मी वहां से फरार हो गए। इधर बच्ची को घर में ना पाकर मां सहित घर के लोग बच्ची को खोजने निकले तो बच्ची बेहोशी की हालत में बांसवाड़ी में मिली जिसे उठाकर दरभंगा स्थित निजी नर्सिंग होम में ले आए जहां होश आने पर बच्ची ने सबका नाम बताया। गांव वालों ने रिश्ते के नाना सहित तीनों युवकों को पकड़कर जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए दुष्कर्मी एपीएम थाना क्षेत्र के मनोरथा गांव निवासी उमेश लाल देव के पुत्र दयाशंकर लाल देव, कैलाश लाल देव के पुत्र उमेश लाल देव, भिखारी लाल देव के पुत्र छोटेलाल देव शामिल है। महिला थाना अध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि बच्ची का ईलाज डीएमसीएच में चल रहा है।

*मोहम्मद हम्माद*/दरभंगा *B NEWS*

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए अब तक किसी भारतीय के लापता नहीं होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन अब चीन ने बंधक बनाए भारत के 10 सैनिकों को रिहा किया है। इनमें एक लेफ़्टिनेंट कर्नल और 3 मेजर शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह रिहाई गुरुवार शाम को हुई। इन सभी को बीते सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में बंधक बना लिया गया था।  1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद यह पहली बार है कि चीन ने भारतीय सैनिकों को बंधक बना लिया था। आनन-फानन में दोनों पक्षों के बीच चली बातचीत के बाद लाइन ऑफ़ कंट्रोल यानी एलएसी पर इन्हें भारतीय पक्ष को सौंपा गया। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार से लेकर गुरुवार तक मेजर जनरल स्तर पर तीन राउंड की बातचीत चली। जब जवानों को सौंपा गया तो उनकी मेडिकल जाँच जैसी औपचारिकताएँ पूरी की गईं। इससे पहले ये दावे किए जा रहे थे कि कोई भी सैनिक या सेना का अफ़सर लापता नहीं है। सेना ने गुरुवार की शाम एक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि कोई भी सैनिक लापता नहीं था, जिसका मतलब था कि झड़प में शामिल सभी स...