Skip to main content

*बीएड की फीस को लेकर एनएसयूआई का विश्वविद्यालय में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन*

*बीएड की फीस को लेकर एनएसयूआई का विश्वविद्यालय में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन*

*दरभंगा*--आज दरभंगा NSUI जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार के नेतृत्व में B ED के छात्रो का फीस बढ़ोतरी सहित मांगों के खिलाफ ललित नारायण मिथिला विश्विद्यालय चौरंगी से पैदल मार्च कर आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करते हुऐ सम्पूर्ण विश्विद्यालय में तालाबंदी किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा पूरे विश्विद्यालय के अंतर्गत लगभग 30 से 31 B ED कॉलेज है। विश्विद्यालय प्रशाशन सदैव उच्च न्यायालय का हवाला देते हुए अपने जिम्मेदारी से पीछे हट रहे है लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश में ये कही नही दर्शाया गया है कि B ED के छात्रों से 1 लाख 50 हजार लेना है लेकिन अपने गुनाह से बचने के लिए विवि प्रशाशन तानाशाह फरमान जारी कर दिया है जिसे B ED कॉलेज प्रशासन छात्रों को आर्थिक दोहन कर रहा जिसका पूरे जिम्मेदारी विवि को जाता है। वही विवि अध्यक्ष प्रहलाद कुमार सिन्हा ने कहा विवि प्रशाशन का अधिवक्ता प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन से पैसा लेकर छात्रो का पक्ष पूर्ण रूप से नही रख सका है। कार्यकारी अध्यक्ष अनिकेत दुवेदी ने कहा विवि प्रशासन को छात्रहित मे सोचते हुए पुनः उच्च न्यायालय के समक्ष  पूर्ण रूप से अपनी बात रखे। जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा सरकार और उच्च न्यायालय ने फ्री  के तरह B ED कॉलेज को मनमानी करने छोड़ दिया है। जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा उग्र प्रदर्शन को देखते हुये विवि प्रशसन वार्ता करने के लिए झुका लागतार 1 घंटे की वार्ता पूर्ण रूप से विफल रहा कुलपति ने कहा प्राइवेट या सरकारी B ED कॉलेज हमारे अंदर नही है हम इस मुद्दे पर कुछ नही कर सकते है इसका निर्णय राज्यपाल व सरकार के हाथ है इस बात से छात्र व संगठन में आक्रोश बढ गया और आगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का धमकी देते हुए सभी छात्रों भोगेंद्र झा चौक पर कुलपति व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पूतला दहन किया गया उपस्थित प्रदेश सचिव सादाब अख्तर, नवीन रंजन, शिखा कुमारी, महासचिव जीशान खान, मिडिया प्रभारी काली चरण यादव,रनिता कुमारी, सकलदीप कुमार, अंजलि कुमारी, राज कुमार, स्वेता कुमारी, उदय कुमार दास, जूही कुमारी, मृण्टुजय कुमार झा, आलोक भारती, विनोद कुमार, शशिओम कुमार, कपूर कुमार, विजय कुमार,  मानसी कुमारी, पंकज कुमार, सौरभ कुमार सहित सैकड़ों छात्र एवं छात्राओं मौजूद थे।

*मोहम्मद हम्माद*/दरभंगा *B NEWS*

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites