Skip to main content

सर्दी, जुकाम, बुखार की दवा खरीदने वालों की रखी जाएगी जानकारी, इन राज्यों ने उठाया बड़ा कदम

सर्दी, जुकाम, बुखार की दवा खरीदने वालों की रखी जाएगी जानकारी, इन राज्यों ने उठाया बड़ा कदम

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संकट के बीच कई लोग ऐसे हैं जो सर्दी, जुकाम और बुखार की दवाएं खरीद रहे हैं और उसे अपने पास एहतियात के तौर रख रहे हैं। ऐसे में कई प्रदेश सरकारों ने एक बड़ा कदम उठाया है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और महाराष्ट्र ने तमाम मेडिकल शॉप और फार्मेसी को निर्देश दिया है कि वह उन लोगों के नाम का रिकॉर्ड रखें जो बुखार, कोल्ड और खांसी की दवा खरीद रहे हैं। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना की सरकार हर रोज इन तमाम आंकड़ों को इकट्ठा करेगी और ये दवा खरीदने वालों का कोरोना वायरस टेस्ट करेगी।

सभी दुकानदारों को दिया गया निर्देश

दरअसल इस बात की चिंता है कि इस तरह की दवाएं खाने से कोरोना वायरस के लक्षण दब जाते हैं ताकि लोग कोरोना टेस्ट से बच सके और उन्हें 14 दिन तक क्वारेंटाइन में ना रखा जाए। तेलंगाना के एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे कई मामले सामने आए हैं जहां लोगों ने खुद से सर्दी, जुकाम और बुखार की दवा खाई थी और बाद में इन लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। शुक्रवार को तेलंगाना सरकार की ओर से सभी डीएम को निर्देश दिया गया है कि आप लोग सभी मेडिकल शॉप मालिकों को निर्देश दें कि वह सर्दी, जुकाम बुखार, खांसी की दवा खरीदने वालों की जानकारी अपने पास दर्ज करें। यही नहीं दुकानदारों को लोगों को यह सलाह भी देनी होगी कि वह कोरोना वायरस का टेस्ट कराएं, यह उनके हित के लिए ही है।

व्हाट्सएप पर देनी होगी जानकारी

एक अधिकारी ने बताया कि यह जरूरी है कि लोग बुखार या मिलते जुलते लक्षण की दवा खुद ना लें, बल्कि इसकी जानकारी डॉक्टर को दें। आंध्र प्रदेश सरकार ने एक कंट्रोल रूम का गठन किया है, जिसमे दो डॉक्टर होंगे और ऐसे लोगों का टेस्ट करेंगे जो टेस्ट कराने से हिचकते हैं। पुणे पुलिस ने भी ऐसा ही निर्देश तमाम मेडिकल शॉप को दी है। इन तमाम लोगों की लिस्ट को हर रोज रात 8 बजे से पहले व्हाट्सएप पर साझा करना होगा। पुणे के ज्वाइंट कमिश्नर रवींद्र शिसावे ने यह निर्देश जारी किया है।

लगातार देश में बढ़ रहा संक्रमण

बिहार के स्वास्थ्य विभाग ने भी तमाम दुकानदारों को यह निर्देश दिया है कि वह रिकॉर्ड को स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा करें। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 14792 तक पहुंच गई है, जबकि इस संक्रमण की वजह से 488 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

मोहम्मद हम्माद/दरभंगा B NEWS

Comments

Leymoney said…
It's a really news

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites