Skip to main content

रोजमर्रा की चीजों के बढ़ते दामों को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने दिया ये आदेश

रोजमर्रा की चीजों के बढ़ते दामों को कंट्रोल करने के लिए सरकार ने दिया ये आदेश

केंद्र सरकार (Government of India) ने जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग (Black marketing) पर रोक लगाने के लिए राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश देते हुए एसेंशियल कमोडिटी एक्ट (Essential Commodity act) लागू करने को कहा है. 


नई दिल्ली. कोरोना महामारी (Coronavirus Covid-19) के संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लगाए गए लॉकडाउन (Lockdown in India) में कई लोगों ने रोजमर्रा (FMCG) के सामानों की जमाखोरी शुरू कर दी है. इसीलिए केंद्र सरकार (Government of India) ने जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग (Black marketing) पर रोक लगाने के लिए राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश देते हुए एसेंशियल कमोडिटी एक्ट (Essential Commodity act) लागू करने को कहा है. आपको बता दें कि सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद आटा, दाल (Pulses), बेसन और खाने के तेल (Edible Oil) की सप्लाई बाधित होने से इनकी कीमतों में इजाफा हो गया है. गेहूं के आटे का भाव बीते एक हफ्ते में पांच रुपये किलो बढ़ गया है, जबकि बेसन के दाम में 10-12 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है. खाने के तेल के दाम में पांच रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है.

केंद्र सरकार ने राज्यों को दिए निर्देश -गृह सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों को चिट्ठी लिखी है.
जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने को कहा है. राज्यों को एसेंशियल कमोडिटी एक्ट लागू करने के निर्देश दिए है.

ये भी पढ़ें- Lockdown Effect: फिर बंद हुई टिकट बुकिंग, अब 30 अप्रैल तक नहीं चलेंगी ये ट्रेन

हो सकती है 7 साल की सज़ा- लॉक डाउन के चलते कुछ वस्तुओं की सप्लाई में कमी देखी गई है. लिहाजा कुछ कमोडिटीज के दाम बढ़ रहे हैं. ऐसे में सरकार ने स्टॉक लिमिट लगाने, कीमतें तय करने के विकल्प खुले रखने के निर्देश दिए हैं. एसेंशियल कमोडिटी एक्ट के तहत जरूरी वस्तुओं की जमाखोरी करने वालों को 7 साल की सजा हो सकती है

ये भी पढ़ें- PF और PPF में अंतर को जानते हैं आप, यहां जानें कहां मिलता है ज्यादा रिटर्न?

क्यों महंगी हो रही हैं रोजमर्रा की चीज़ें- लॉकडाउन का आटा, दाल, खाने के तेल की सप्लाई पर असर हो रहा है. मजदूरों की कमी से जरूरी चीजों की सप्लाई पर असर पड़ रहा है. मजदूरों की कमी से खाने के तेलों की प्रोसेसिंग 40 फीसदी घटी है. फ्लोर मिल्स भी 40-50 फीसदी की क्षमता पर काम कर रही हैं. सप्लाई कम होने से फ्लोर मिल्स के कामकाज पर असर पड़ा है. देश की करीब 70 फीसदी दाल मिलों में कामकाज ठप है. मजदूरों की कमी से रबी फसलों की कटाई पर असर पड़ा है. मंडियां बंद होने से भी खाने-पीने की सप्लाई पर असर पड़ा है.

मोहम्मद हम्माद/दरभंगा B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites