Skip to main content

यूपी: महिला ने पांच बच्चों को दिया जन्म, जच्चा- बच्चा सभी स्वस्थ

यूपी: महिला ने पांच बच्चों को दिया जन्म, जच्चा- बच्चा सभी स्वस्थ

बाराबंकी:  जिला अस्पताल में आज एक महिला के पांच बच्चों के जन्म लेने की खबर हवा की तरह फ़ैल गयी। यह पांचों बच्चे एक सीएचसी पर जन्म लेने के उपरांत जिला अस्पताल के लिए रेफर किये गए हैं।

पांच बच्चों में दो लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं। एक बच्चे की हालत कुछ गड़बड़ है, शेष बच्चे स्वस्थ हैं। डाक्टर के मुताबिक इन बच्चों ने समय से पूर्व ही जन्म लिया है इसलिए इनका आवश्यक उपचार किया जा रहा है।

बाराबंकी जनपद के विकासखण्ड सूरतगंज इलाके के गांव  कुतलूपुर के निवासी कुन्दन गौतम की पत्नी अनीता गौतम ने आज स्थानीय सीएचसी पर पांच बच्चों को जन्म दिया।

जिला अस्पताल रेफर
बच्चों के समय से पहले पैदा होने के कारण उनके आवश्यक उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। इन पांच बच्चों में दो लड़के और तीन लड़कियां शामिल हैं। डाक्टरों के मुताबिक चार बच्चे स्वस्थ हैं और एक बच्चे की हालत कुछ गड़बड़ है। सभी का जरुरी उपचार जिला अस्पताल पर किया जा रहा है।

बच्चों के पिता कुन्दन गौतम ने बताया कि आज उनकी पत्नी ने पांच बच्चों को जन्म दिया है। जिसमें तीन लड़कियां और दो लड़के शामिल है । उनके घर में ऐसी पहली ख़ुशी आने से वह काफी खुश है। डाक्टरों ने सभी बच्चों को और उनकी पत्नी को स्वस्थ होना बताया है। जो उनके लिए बड़ी राहत की बात है।

जिला अस्पताल पर तैनात डाक्टर इंद्र मोहन तिवारी ने बताया कि यह बच्चे सूरतगंज सीएचसी पर हुए हैं और यह बच्चे समय से पहले पैदा हुए हैं। जल्दी पैदा होने से बच्चों के सभी अंग ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। इस कारण सबका जरुरी उपचार किया जा रहा है।

इन बच्चों में एक की हालत ठीक नहीं है लेकिन चार बच्चे स्वस्थ हैं, सभी का उपचार हो रहा है। यह बच्चों की नार्मल डिलीवरी है और 35 से 36 महीने के बीच इनका जन्म हुआ है।

मोहम्मद हम्माद/दरभंगा B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites