Skip to main content

COVID-19:भारत में हुई मौतों में 83% को डायबिटीज-हाइपरटेंशन या हृदय रोग, 75% की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा

COVID-19:भारत में हुई मौतों में 83% को डायबिटीज-हाइपरटेंशन या हृदय रोग, 75% की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा

नई दिल्ली- भारत में कोविड-19 की वजह से जितने लोगों की मौत हुई है, उसका एक नया विश्लेषण सामने आया है। इसके मुताबिक जितने लोगों ने भी कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से दम तोड़ा है, उनमें से अधिकांश लोग डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट से जुड़ी बीमारियों के मरीज थे। अलबत्ता ये बात भी सही है कि जितने लोगों ने इस बीमारी की वजह से दम तोड़ा है, उनमें से 75 फीसदी लोग 60 साल से ज्यादा उम्र के थे। वैसे आपको बता दें कि देश में कोविड-19 से पीड़ित 45 दिन के एक बच्चे की भी मौत हो चुकी है, जो भारत में इस बीमारी से होने वाली सबसे कम उम्र में हुई मौत है।

मृतकों में ज्यादातर को पहले से ही गंभीर रोग

अभी तक भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित करीब 3.3 फीसदी लोगों की मौत हुई है। इनमें से 75 फीसदी लोगों की उम्र 60 फीसदी से ज्यादा थी। जबकि, 83 फीसदी लोग पहले से ही डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर या हृदय रोग से पीड़ित थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड-19 से अपने देश में जितने लोगों की मौत हुई है, उनमें 42.2 फीसदी लोगों की उम्र 75 साल से ज्यादा की थी और 33.1 फीसदी लोग 60 से 75 आयुवर्ग के बीच के थे। वहीं, 10.3 फीसदी 45 से 60 और 14.4 फीसद लोग 45 साल से भी कम के थे। बता दें कि रविवार सुबह तक के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रिमित कुल 15,712 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 507 लोगों की मौत हो चुकी है।
     रोजाना होने वाली स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शनिवार को बताया था कि तमिलनाडु में 84 फीसदी, दिल्ली में 63 फीसदी, तेलंगाना में 79 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 59 फीसदी, आंध्र प्रदेश में 61 फीसदी, असम में 91 फीसदी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 83 फीसदी मामले अकेले दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए तबलीगी जमात के मरकज से जुड़े हुए हैं। यही नहीं पिछले 14 दिनों देश के जिन तीन जिलों में कोविड-19 के एक भी मामले नहीं आए थे, उनमें भी ऐसे केस सामने आए हैं, जिनमें बिहार से पटना, पश्चिम बंगाल से नादिया और हरियाणा से पानीपत जिले शामिल हैं।

22 जिलों से आई है अच्छी खबर

राहत की बात ये है कि देश के 12 राज्यों के 22 नए जिलों में पिछले 14 दिनों में कोविड-19 का एक भी केस दर्ज नहीं किया गया। इनमें बिहार के लखीसराय, गोपालगंज और भागलपुर, राजस्थान के धौलपुर और उदयपुर, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, मणिपुर के थॉबल, कर्नाटक के चित्रदूर्ग, पंजाब के होशियारपुर, हरियाणा के रोहतक और चरखी दादरी, अरुणाचल प्रदेश के लोहित, ओडिशा के भद्रक और पुरी, असम के करीमगंज, गोलघाट, कामरूप ग्रामीण, नलबाड़ी और दक्षिण सलमारा, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी और कलिमपॉन्ग और आंध्र प्रदेश के विसाखापट्टनम जिले शामिल हैं। वहीं कर्नाटक कोडागु में पिछले 28 दिनों में एक भी केस नहीं आया है।

रेमडेसिविर से है उम्मीद

इस बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च में एपिडेमियोलॉजी एंड इंफेक्सियस डिजिजेज के चीफ डॉक्टर रमण गंगाखेडकर ने दुनिया भर के कई देशों में रेमडेसिविर नाम की दवा पर चल रहे प्रयोगों को लेकर काफी उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा है कि यदि रेमडेसिविर पर ट्रायल सफल रहता है तो इस महामारी को देखते हुए उसे यहां भी उपलब्ध करवाने का विकल्प है। बता दें कि इस एंटी-वायरल को शुरू में इबोला के इलाज के लिए विकसित किया गया था। और हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें एक अमेरिकी डॉक्टर ने हफ्ते दिन से भी कम वक्त में इससे मरीजों को ठीक हो जाने का दावा किया था।

मोहम्मद हम्माद/दरभंगा B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सुशांत सिंह राजपूत की तरह दे दूंगी जान', इतना कहकर लगा ली फांसी

' सुशांत सिंह राजपूत की तरह दे दूंगी जान', इतना कहकर लगा ली फांसी बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके परिवार और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हर कोई जानना चाह रहा है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. इसी बीच एक मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले से आया है, जिसने सबको चौंका दिया है. दरअसल, मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक 20 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आश्चर्य की बात ये है कि फांसी लगाने के कुछ घंटे पहले ही उसने कहा था कि मैं भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही फांसी लगा लूंगी. यह पूरा मामला सागर के खुरई का है. मृतक युवती के भाई ने बताया कि सुबह से ही उसकी बहन अपनी भाभी से मजाक में बोल रही थी कि वो भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह फांसी लगा लेगी. कुछ घंटे बाद जब सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए तब मौका पाते ही उसने छत पर जाकर घटना को अंजाम दे दिया. किसी को कुछ समझ नहीं आया कि उसने ऐसा क्यों कर लिया. घटना के बाद घर वाले सदमे में हैं. मृतक युवती के भाई ने यह भी बताया कि जब उसने फांसी लगाने के लिए कहा तो उसकी भाभी ने यह जवाब दिया कि तुम बहुत मुंह चला रह...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites