Skip to main content

बिहार में 25 नये केसों के साथ अब तक 450 लोग कोरोना पॉजिटिव, 80 संक्रमण मुक्त और 3 की मौत

बिहार में 25 नये केसों के साथ अब तक 450 लोग कोरोना पॉजिटिव, 80 संक्रमण मुक्त और 3 की मौत

बिहार के बक्सर जिले में 11, रोहतास एवं कैमूर में छह-छह तथा नालंदा और भोजपुर में एक-एक नए मरीज मिलने के बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 45० हो गई है। वहीं 80 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीत ली है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने यहां बताया कि आज दोपहर आई रिपोर्ट में बक्सर जिले के नया भोजपुर में पांच महिला और छह पुरुष के संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। महिलाओं की उम्र एक वर्ष, छह वर्ष, 17 वर्ष, 21 वर्ष और 32 वर्ष है वहीं पुरुषों की उम्र आठ वर्ष, नौ वर्ष, 14 वर्ष, 15 वर्ष, 25 वर्ष और 58 वर्ष है। वहीं रोहतास जिले के सासाराम में 22 वर्ष और 3० वर्ष की दो महिला के साथ चार पुरुष संक्रमित पाए गए हैं, जिनकी उम्र 42 वर्ष, 48 वर्ष, 5० वर्ष और 6० वर्ष है।

        श्री कुमार ने बताया कि इसी तरह कैमूर जिले के चैनपुर में 13 वर्ष और 15 वर्ष की दो महिला के साथ चार पुरुष संक्रमण का शिकार हुए हैं। पुरुषों की उम्र 1० वर्ष, 14 वर्ष, 19 वर्ष और 3० वर्ष है। वहीं, नालंदा जिले के करमूबीघा में 3० वषीर्य एक पुरुष पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि वह कानपुर से नालंदा आया है। इसी तरह भोजपुर जिले के नाला रोड में 46 वर्ष का एक पुरुष मरीज मिला है।
बक्सर जिले के नया भोजपुर में मिले नए मरीज 16 अप्रैल की जांच रिपोर्ट में संक्रमित पाए गए 35 वर्ष के एक युवक और 67 वर्ष के एक वृद्ध के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। दोनों व्यक्ति पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बक्सर जिले में डुमरांव थाना क्षेत्र के नया भोजपुर स्थित अपने घर लौटे थे। इन्हें तबलीगी जमात का सदस्य बताया जाता है। इसी तरह रोहतास, कैमूर और भोजपुर में पाए गए मरीज भी इन इलाकों में पूर्व में संक्रमित हुए लोगों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं।

प्रधान सचिव श्री कुमार ने बताया कि बिहार में अबतक कुल 29  जिले कोरोना संक्रमण  की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 95 मरीजों के साथ  मुंगेर जिला राज्य का  बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट है। इन संक्रमितों में से 17 स्वस्थ हो चुके  हैं  जबकि एक मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं पटना में  पॉजिटिव मरीजों की  संख्या  44 है, जिनमें से छह ठीक हो गए हैं। नालंदा में  36 संक्रमितों में से 12 कोरोना को मात दे चुके हैं।
 
रोहतास  में 51 मरीज हैं। सीवान  में 3० में से 25 अस्पताल से घर लौट चुके हैं।  बक्सर के 51 में से पांच स्वस्थ हो गए। कैमूर में 24 संक्रमितों का इलाज चल  रहा है। गोपालगंज में 18 में से तीन, बेगूसराय में 11 में से पांच, भोजपुर  में 12 में से एक कोरोना से जंग जीत चुका है। औरंगाबाद में आठ मरीज हैं।  गया में छह में से पांच, भागलपुर में पांच में से एक स्वस्थ हो गया है।  वहीं, पूवीर् चंपारण और मधुबनी में मरीजों की संख्या पांच-पांच हैं।

             B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites