Skip to main content

सीएम लॉ कॉलेज गेट पर से क्यों हटाया गया उर्दू नेमप्लेट? जबाब दे विवि प्रशासन: एस ० आई ० आे ० दरभंगा और नजरे आलम

प्रेस विज्ञप्ति

सीएम लॉ कॉलेज गेट पर से क्यों हटाया गया उर्दू नेमप्लेट? जबाब दे विवि प्रशासन: एस ० आई ० आे ० दरभंगा और नजरे आलम

कॉलेज प्रशासन ने बिहार की दूसरी सरकारी भाषा उर्दू का किया अपमान: बी वाई आे दरभंगा
सिर्फ उर्दू नाम को कॉलेज की पट्टी से नोच कर नहीं फेंका गया बल्कि आपके वजूद को मिश्रित समाज से निकाल कर अलग-थलग गया है।
इस समय देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है, लेकिन मिथिला के कुछ छात्र संगठन एवं राजनीतिक दल शिक्षण संस्थान में उर्दू भाषा के नाम पर साम्प्रदायिकरण का खेल खेलने में लगे हुये हैं। सम्प्रदायिकरण की इस जड़ में साफ-साफ बिहार सरकार की गठबंधन राजनीतिक पार्टियां नजर आ रही हैं। 
उक्त बातें एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए एस आई ओ दरभंगा के जिला अध्यक्ष अमानुल्लाह मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम और बी ०वाई० आे ० दरभंगा के जिला सचिव अब्दुल मलिक ने संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हुये कहा। आगे उन्होंने इस विषय पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि सीएम लॉ कॉलेज गेट से किस आधिकारिक आदेशानुसार उर्दू नेमप्लेट हटाया गया है? जबकि पूर्व से ही कॉलेज गेट पर हिन्दी के अलावा उर्दू भाषा में भी कॉलेज का नाम अंकित है। क्या लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो० बदरे आलम किसी के दबाव में काम कर रहे हैं? क्या विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंगा-जमुनी तहजीब को तोड़ने के लिए सांप्रदायिकता फैलाने वालों के साथ हाथ मिलाया है? यह जबाब विश्वविद्यालय प्रशासन को देना होगा साथ ही  लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल को बताना चाहिए आखिर घटना आगे कैसे और क्यों बढ़ गया। बिहार की दूसरी सरकारी भाषा उर्दू है फिर भी कॉलेज प्रशासन ने किस आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए किस कानून के‌ तहत उर्दू नेम प्लेट हटा दिया गया है। अगर कॉलेज एवं विश्वविद्यालय प्रशासन जल्दी उर्दू नेम प्लेट नहीं लगाता है तो मुस्लिम बेदारी कारवां और एस आई ओ विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी। कानून के मंदिर में कॉलेज प्रशासन को कानून के हिसाब से काम करना चाहिए लेकिन इन्होंने खुलेआम कानून की अवहेलना की है। ऐसा लगता है कि नफरत को फलने-फूलने देने वाले लोगों को इस बात का ज्ञान नहीं है कि उर्दू बिहार की दूसरी सरकारी भाषा है। लेकिन फिर कुछ छात्र संगठन एवं राजनीतिक दल ने एक बार फिर इस घिनौनी हरकत कर कॉलेज को बदनाम करने का दुस्साहस किया है।
सभी भाषाओं का सम्मान हमारे देश की संस्कृति रही है, राष्ट्रीय भाषा हिन्दी के साथ-साथ उर्दू और दूसरी अन्य सभी भाषाएं हमारे समाज की साझी विरासत है। हिन्दी के साथ साथ उर्दू भी भारत की गोद में पली बढ़ी हैं। एक भरतीय नागरिक होने के नाते हम देश के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सभी भाषाओं के रक्षक हैं। अपनी इस साझी विरासत को साम्प्रदायिकता की आड़ में खोने नहीं देंगे।
और आपको बता दें की यह दरभंगा का एकमात्र लॉ कॉलेज है जोकि कटहलबाड़ी में स्थित है

          B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites