Skip to main content

फैक्ट चेक: तीन साल पुराने झूठ के सहारे 158 भारतीय सैनिकों के मारे जाने का दावा

फैक्ट चेक: तीन साल पुराने झूठ के सहारे 158 भारतीय सैनिकों के मारे जाने का दावा



सीमा पर चल रहे भारत-चीन तनाव के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें सेना के कुछ वाहन जलते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि सिक्किम में चीनी सेना के रॉकेट हमले में 158 भारतीय सैनिक मारे गए हैं.

फेसबुक पर कई यूजर्स ने यह तस्वीर मिलते-जुलते दावे के साथ शेयर की है, जिनमें कहा गया है, “उत्तरी सिक्किम के नाकू ला सेक्टर में भारतीय और चीनी सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुईं”. कुछ ने लिखा है, “सिक्किम में चीनी सेना के रॉकेट लॉन्चर हमले में 158 भारतीय सैनिक मारे गए हैं. भारतीय मीडिया यह खबर छुपा रहा है.”

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज़ वॉर रूम (AFWA) ने पाया कि तस्वीर के साथ किया जा रहा दावा गलत है. वायरल तस्वीर तीन साल पुरानी है. चीनी सैनिकों के रॉकेट हमले में 158 भारतीय सैनिकों के मारे जाने का दावा भी गलत है.

बहुत से फेसबुक यूजर्स ने इस तस्वीर के साथ ऐसा ही दावा करते हुए पोस्ट किया है.

रिवर्स इमेज सर्च टूल “TinEye ” की मदद से हमने पाया कि वायरल तस्वीर, तीन अन्य तस्वीरों के साथ जुलाई, 2017 से ही इंटरनेट पर मौजूद है. इसे चीन और पाकिस्तान के मीडिया ने कई बार इस्तेमाल किया है.

2017 में भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद के दौरान कई पाकिस्तानी मीडिया संस्थानों ने इन तस्वीरों को फर्जी खबर के साथ इस्तेमाल किया था, जिनमें कहा गया था कि “158 भारतीय सैनिक चीनी सेना द्वारा मारे गए.”

उस समय भारत और चीन दोनों देशों ने पाकिस्तानी मीडिया की इस फर्जी खबर का खंडन किया था. उस समय भारतीय मीडिया में ऐसी भी खबरें छपी थीं, जिनमें भारत सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा था कि वायरल तस्वीर दूसरी घटना की है और इसके साथ किया जा रहा दावा गलत है. यह खबर पूरी तरह बकवास है.

2017 में प्रकाशित कई न्यूज रिपोर्ट्स में यह कहा गया कि अरुणाचल प्रदेश में तवांग के आर्मी कैंप में एक दुर्घटना में मोर्टार विस्फोट हुआ, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई और छह सैनिक घायल हो गए.

सेना के स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यह वायरल तस्वीर उसी दुर्घटना की है. हालांकि, हमें तवांग दुर्घटना की ठीक वही तस्वीर नहीं मिल पाई जो वायरल हो रही है, इसलिए हम वायरल तस्वीर के मूल स्रोत और इसके बारे विस्तृत सूचना नहीं दे सकते. लेकिन यह कन्फर्म है कि इस तीन साल पुरानी वायरल तस्वीर का मौजूदा भारत-चीन तनाव से कोई ताल्लुक नहीं है.

फिलहाल, भारत या चीन की ओर से ऐसा कोई दावा नहीं किया गया है और न ही ऐसी कोई मीडिया रिपोर्ट आई है जो इस बात की पुष्टि करती हो कि मौजूदा संकट के दौरान किसी भारतीय सैनिक ने अपनी जान गंवाई है. इसलिए यह कहा जा सकता है कि चीनी सेना के हमले में 158 भारतीय सैनिकों के मारे जाने संबंधी वायरल पोस्ट झूठी है.

मोहम्मद हम्माद/ दरभंगा B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सुशांत सिंह राजपूत की तरह दे दूंगी जान', इतना कहकर लगा ली फांसी

' सुशांत सिंह राजपूत की तरह दे दूंगी जान', इतना कहकर लगा ली फांसी बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके परिवार और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हर कोई जानना चाह रहा है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. इसी बीच एक मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले से आया है, जिसने सबको चौंका दिया है. दरअसल, मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक 20 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आश्चर्य की बात ये है कि फांसी लगाने के कुछ घंटे पहले ही उसने कहा था कि मैं भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही फांसी लगा लूंगी. यह पूरा मामला सागर के खुरई का है. मृतक युवती के भाई ने बताया कि सुबह से ही उसकी बहन अपनी भाभी से मजाक में बोल रही थी कि वो भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह फांसी लगा लेगी. कुछ घंटे बाद जब सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए तब मौका पाते ही उसने छत पर जाकर घटना को अंजाम दे दिया. किसी को कुछ समझ नहीं आया कि उसने ऐसा क्यों कर लिया. घटना के बाद घर वाले सदमे में हैं. मृतक युवती के भाई ने यह भी बताया कि जब उसने फांसी लगाने के लिए कहा तो उसकी भाभी ने यह जवाब दिया कि तुम बहुत मुंह चला रह...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites