Skip to main content

दिल्ली हिंसा : 4 दिनों तक सुलगती रही राजधानी, पुलिस को की गई थीं 13,200 कॉल


दिल्ली हिंसा : 4 दिनों तक सुलगती रही राजधानी, पुलिस को की गई थीं 13,200 कॉल




नई दिल्ली: 
दिल्ली में हिंसा (Delhi Violence) थम चुकी है. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई हिंसा में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है. 200 से ज्यादा घायल जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस (Delhi Police) सभी हिंसा प्रभावित इलाकों में पूरी मुस्तैदी से नजर रख रही है. हिंसा के दौरान की तमाम हैरान करने वाली कहानियां अब सामने आ रही हैं. हिंसा के शुरूआती दिन से लेकर पूरे चार दिनों तक पुलिस के पास पीड़ितों की 13,200 कॉल्स आई थीं, लेकिन पुलिस स्टेशन के कॉल रिकॉर्ड से इन कॉल्स का जवाब दिए जाने को लेकर कुछ और ही कहानी सामने आ रही है.
23 फरवरी से 26 फरवरी तक दिल्ली हिंसा की आग में झुलसती रही. 23 फरवरी को पुलिस कंट्रोल रूम के पास हिंसा प्रभावित इलाकों से 700 कॉल्स आई थीं. 24 फरवरी को 3500 कॉल्स, 25 फरवरी को सबसे ज्यादा 7500 कॉल्स और 26 फरवरी को 1500 कॉल्स पुलिस को की गई थीं

Delhi Violence: जानें उस पुलिसकर्मी के बारे में, जिनके सामने पिस्टल लिए खड़ा था दंगाई....

यमुना विहार इलाका भजनपुरा पुलिस स्टेशन से अंतर्गत आता है. यहीं से हिंसा की शुरूआत हुई थी. थाने के एक पुलिस अधिकारी ने हमें बताया कि 24 से 26 फरवरी के बीच उनके पास करीब तीन से साढ़े तीन हजार कॉल आई थीं. जिसके बाद हमने उनके कॉल रजिस्टर के 8 पन्नों की समीक्षा की. हर पन्ने में 9 कॉलम थे. इसमें शिकायत के बारे में लिखा गया था, जैसे- क्या शिकायत है, शिकायत पुलिस को कब मिली और इसपर क्या कार्रवाई की गई.
इन शिकायतों में यमुना विहार इलाके में गोलीबारी से लेकर आगजनी और पत्थरबाजी तक का जिक्र था. ज्यादातर शिकायतों के आगे 'क्या कार्रवाई की गई' वाला कॉलम खाली था. उदाहरण के लिए, यमुना विहार की एक महिला कॉलर ने 24 तारीख की शाम 6:57 बजे पुलिस को कॉल किया था और बताया था कि वहां दंगा हो रहा है. इस शिकायत के आगे 'क्या कार्रवाई की गई' वाला कॉलम खाली था.
यमुना विहार इलाके से बीजेपी पार्षद प्रमोद गुप्ता ने कहा कि उन्होंने लगातार पुलिस को फोन किया था लेकिन पुलिस की ओर से फोन नहीं उठाया गया. उन्होंने कहा, "पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं थी. अगर पुलिस नियंत्रित कर सकती, तो ये सब निश्चित रूप से नहीं हुआ होता." शिव विहार इलाके स्थित राजधानी पब्लिक स्कूल को दंगाइयों ने 60 घंटों से ज्यादा समय तक अपने कब्जे में किया हुआ था.
स्कूल के मालिक फैसल फारुक ने बताया कि वह लगातार पुलिस को फोन कर रहे थे लेकिन पुलिस नहीं आई. उन्होंने कहा, "उन्होंने हमपर सोमवार को हमला किया था. दो बजे तक सभी बच्चे और स्टाफ जा चुका था और करीब 4-5 बजे ये सब शुरू हुआ. हम लगातार पुलिस को फोन करते रहे और वो कह रहे थे कि हम आ रहे हैं लेकिन नहीं आए." बता दें कि यह इलाका करावल नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है.
करावल नगर पुलिस स्टेशन के कॉल लॉग को देखने पर पता चला कि सोमवार को करीब 4 बजे दो कॉल्स आई थीं. दोनों शिकायतों में स्कूल पर हमला करने की बात कही गई थी. यहां भी इस शिकायत के आगे 'क्या कार्रवाई की गई' वाला कॉलम खाली था. 

मोहम्मद हम्माद/ दरभंगा B MEDIA

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सुशांत सिंह राजपूत की तरह दे दूंगी जान', इतना कहकर लगा ली फांसी

' सुशांत सिंह राजपूत की तरह दे दूंगी जान', इतना कहकर लगा ली फांसी बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके परिवार और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हर कोई जानना चाह रहा है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. इसी बीच एक मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले से आया है, जिसने सबको चौंका दिया है. दरअसल, मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक 20 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आश्चर्य की बात ये है कि फांसी लगाने के कुछ घंटे पहले ही उसने कहा था कि मैं भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही फांसी लगा लूंगी. यह पूरा मामला सागर के खुरई का है. मृतक युवती के भाई ने बताया कि सुबह से ही उसकी बहन अपनी भाभी से मजाक में बोल रही थी कि वो भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह फांसी लगा लेगी. कुछ घंटे बाद जब सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए तब मौका पाते ही उसने छत पर जाकर घटना को अंजाम दे दिया. किसी को कुछ समझ नहीं आया कि उसने ऐसा क्यों कर लिया. घटना के बाद घर वाले सदमे में हैं. मृतक युवती के भाई ने यह भी बताया कि जब उसने फांसी लगाने के लिए कहा तो उसकी भाभी ने यह जवाब दिया कि तुम बहुत मुंह चला रह...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites