Skip to main content

*भाजपा ने देश में अघोषित एमरजेंसी लागू कर दिया है : डा0 शकील अहमद*

*भाजपा ने देश में अघोषित एमरजेंसी लागू कर दिया है :  डा0 शकील अहमद*

*दरभंगा*--सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ देश भर में लगातार ढ़ाई महिने से आन्दोलन चल रहा है। लेकिन केन्द्र सरकार इस मामले में जबर्दस्ती करती नजर आ रही है। ऐसा लगने लगा है के देश में भाजपाईयों ने अघोषित इमरजेंसी लागू कर दिया है। उक्त बातें भारत सरकार के पूर्व केंन्द्रीय मंत्री डा0 शकील अहमद ने मुरिया में 46 दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर सभा को संबोधित करते हुए कही। श्री अहमद ने कहा कि देश भर के लोग कई महिने से परेशान हैं लेकिन केन्द्र सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना कर देश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश बिना गार्जीयन के चल रहा है। उन्होंने ने कहा कि अल्लाह, भगवान, ईश्वर, वाहे गुरू न करे अगर देश इस बार टूटा तो नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का भागने की भी जगह नहीं मिलेगी। देश की जनता झूठ से परेशान हो चुकी है और यह बातें दोनों पहलवान को भी अच्छी तरह से पता चल गया हैं इसलिए अब दंगा का सहारा ले रहे हैं। श्री शकील ने यह भी कहा कि देश की हिन्दू बहुसंख्यक आबादी गरीब, मजदूर, किसान, दलित एवं आदिवासी वर्ग के लोग इस काले कानून से अधिक परेशान होंगे इसलिए सरकार को चाहिए कि अविलंब काले कानून को वापस ले। वहीं आॅल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरे आलम ने बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि इन दिनों प्रधानमंत्री की तरह ही बिहार के मुख्यमंत्री भी झूठ के सहारे सरकार चला रहे हैं। चुनाव करीब आते ही पैंतरा बदलने की कोशिश कर रह हैं। बिहार में अपराध चरम पर है, हत्याएं आम हो गई हैं, बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, प्राईवेट स्कूल माफियाओं का बाजार चरम पर है, आए दिन शिक्षा में गिरावट आ रही है, बेटियां सुरिक्षत नहीं हैं, स्कूल शिक्षक एवं मदरसा के मौलवी लगातार सरकार के निशाने पर है और तरह तरह से सरकार परेशान कर रही है, बिजली महंगी है सरकार इन सभी मुद्दों पर बात नहीं करती। नीतीश जी इन दिनों 2020 के वोट की राजनीति कर रहे हैं यही कारण है कि बिहार पीछे होता जा रहा है। श्री आलम ने कहा कि 2020 में नया बिहार बनाने की मुहिम पर हमारा संगठन काम शुरू कर दिया है और हमारा नारा है ‘‘बिहार बोल रहा है’’ इसी अभियान के तहत हम लोग जल्द पटना तक पहुंचेंगे और नया बिहार बनाने की मुहिम को सफल बनायेंगे। आम जनता की समस्याओं के निदान हेतु सरकार से आमने सामने की लड़ाई लड़ी जायगी। श्री आलम ने कहा कि जिस प्रकार से एनपीआर और एनआरसी पर बिहार विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पास किया गया है ठिक उसी प्रकार से अविलंब सीएए पर भी अविश्वास प्रस्ताव कराएं नीतीश कुमार नहीं तो आन्दोलन और तेज किया जायगा। इस अवसर पर बेनीपट्टी मधुबनी की कांग्रेस विधायक श्रीमती भावना झा, नौषाद आलम, एहसानुलहक आरजु, बिहार बोल रहा है अभियान की टीम के सदस्य जीशान अख्तर, अबरार अहमद आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थि थे।

*मोहम्मद हम्माद*/दरभंगा *B NEWS*

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए अब तक किसी भारतीय के लापता नहीं होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन अब चीन ने बंधक बनाए भारत के 10 सैनिकों को रिहा किया है। इनमें एक लेफ़्टिनेंट कर्नल और 3 मेजर शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह रिहाई गुरुवार शाम को हुई। इन सभी को बीते सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में बंधक बना लिया गया था।  1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद यह पहली बार है कि चीन ने भारतीय सैनिकों को बंधक बना लिया था। आनन-फानन में दोनों पक्षों के बीच चली बातचीत के बाद लाइन ऑफ़ कंट्रोल यानी एलएसी पर इन्हें भारतीय पक्ष को सौंपा गया। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार से लेकर गुरुवार तक मेजर जनरल स्तर पर तीन राउंड की बातचीत चली। जब जवानों को सौंपा गया तो उनकी मेडिकल जाँच जैसी औपचारिकताएँ पूरी की गईं। इससे पहले ये दावे किए जा रहे थे कि कोई भी सैनिक या सेना का अफ़सर लापता नहीं है। सेना ने गुरुवार की शाम एक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि कोई भी सैनिक लापता नहीं था, जिसका मतलब था कि झड़प में शामिल सभी स...