Skip to main content

*कोरोना वायरस को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला 31 मार्च तक स्कूल कॉलेज बंद रहेगी*

*कोरोना वायरस को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला 31 मार्च तक स्कूल कॉलेज बंद रहेगी*

*हाइलाइट्स:*

1) कोरोना वायरस को लेकर बिहार सरकार ने 31 मार्च तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद करने का फैसला

2) मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि राज्य में CBSE की परीक्षा जारी रहेगी, बाकी परीक्षाएं रोकने का आग्रह किया

2) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाई लेवल बैठक बुलाई जिसमें कई अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद रहे

*पटना*  कोरोना वायरस को लेकर बिहार सरकार ने 31 मार्च तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेज बंद करने का फैसला किया है। मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बताया कि राज्य में सीबीएसई की परीक्षा जारी रहेगी। इसके अलावा स्कूलों में बाकी परीक्षाएं रोकने का आग्रह किया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाई लेवल बैठक बुलाई जिसमें कई अधिकारी और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय भी मौजूद रहे।
मीटिंग खत्म होने के बाद मुख्य सचिव दीपक कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर फैसलों के बारे में बताया। दीपक कुमार के अनुसार, सभी सरकारी और निजी स्कूल और कॉलेज, कोचिंग संस्थान 31 मार्च तक बंद रहेंगे। मिड डे मील का पैसा डीएनटी के माध्यम से बच्चों के माता-पिता के खाते में ट्रांसफर होंगे। इसके अलावा सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद होंगे। राज्य में सभी सिनेमा हॉल भी बंद रहेंगे। बड़े हॉल की बुकिंग 31 मार्च तक नहीं होगी। अस्पताल में ICU और वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाई जा रही है। अभी तक 142 लोग संदिग्ध पाए गए जिसमें से 73 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

*कोरोना के चलते बिहार दिवस भी रद्द*

दीपक कुमार ने बताया, बिहार दिवस कार्यक्रम 21-22 मार्च तक रद्द रहेगा। हर बॉर्डर पर चेकिंग होगी। अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ाई गई। दीपक कुमार ने बताया, 'जितने तरह के स्पोर्ट्स, कल्चरल फेस्टिवल यथासंभव स्थगित किए जाएंगे। इसके अलावा सरकारी पार्क और चिड़ियाघर भी बंद रहेंगे। दीपक कुमार ने कहा कि 'लोगों से अपील है कि घर में रहें और लिमिटेड एक्टिविटी ही रखे। वहीं सरकारी कार्यालयों में कर्मियों को ऑल्टरनेट दिन पर बुलाया जाए।'
इससे पहले मीटिंग में नीतीश कुमार कोरोना को लेकर इंतजामों का जायजा लिया। मीटिंग में अधिकारियों से पूछा गया कि कोरोना से बचाव के लिए क्या तैयारी है? बचाव में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। लोगों को जागरूकता फैलाने की कोशिश की जाएगी। नेपाल सहित पड़ोसी इलाकों में तैयारियों का जायजा लिया गया।

*पटना के पीएमसीएच अस्पताल में डॉक्टरों और कमर्चारियों की छुट्टियां रद्द*

बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (पीएमसीएच) में सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। इस वक्त बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में कोरोना वायरस का एक संदिग्ध एक मरीज है, जिसको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इस शख्स का नाम विनोद कुमार है। विनोद समस्तीपुर का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले ही यह दुबई से वापस भारत आया था।
वहीं दूसरी ओर राज्य के सभी जिलों में चलने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी रोक लगा दी गई है। सरकार का यह फैसला अगले आदेश तक लागू रहेगा। इसका असर तकरीबन डेढ़ लाख आंगनबाड़ी केंद्रों पर पड़ेगा। इसके साथ ही 14 मार्च को पटना में होने वाले ‘बहार स्टार्टअप कॉन्क्लेव’ के कार्यक्रम को भी बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने रद्द कर दिया है।

*मोहम्मद हम्माद*/दरभंगा *B NEWS*

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites