Skip to main content

*शिक्षकों का अपनी मांगों को लेकर हड़ताल आज भी रहा जारी, सरकार क्यों बनी बहरी!

*शिक्षकों का अपनी मांगों को लेकर हड़ताल आज भी रहा जारी, सरकार बनी क्यों बनी बाहरी!*



*दरभंगा*--हड़ताली शिक्षकों द्वारा बहेड़ी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीआरसी पर सपरिवार एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अनिल कुमार व मंच संचालन धनंजय कुमार झा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए श्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि 17 फरवरी से चल रहे प्रारंभिक शिक्षकों द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल को सफल बनाने ,सरकार के दमनात्मक नीति के खिलाफ आंदोलन को और सशक्त बनाने के लिए यह धरना आयोजित किया गया है।नियोजित शिक्षकों के साथ सौतेलापन, दोहरी नीति व उपेक्षापूर्ण रवैया बहुत हीं दुखद है। समान काम का समान वेतन कि हमारा संवैधानिक मांग है। शहनवाज आलम ने कहा कि हम सभी लोकतांत्रिक तरीके से अपने अधिकार के लिए आंदोलित हैं सरकार द्वारा हमें कहा जाता है कि हम पंचायती राज के कर्मचारी हैं वहीं हम पर दंडात्मक कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से चिठ्ठी निकलवाया जाता है जो खेदजनक हैं। उपदेश कुमार ने कहा कि बहेड़ी प्रखण्ड के जनप्रतिनिधियों द्वारा शिक्षक संघर्ष के समर्थन से हम सभी शिक्षकों कि आवाज और बुलंद हुए हैं। नीरज कुमार, फतिहुल इस्लाम, सुरेन्द्र कुमार ठाकुर, सफीउल्लाह अंसारी, जीवछ पासवान, शचीन्द्र कुमार सिंह, रघुनाथ यादव, प्रमोद पासवान, मुकेश कुमार यादव, आशुतोष कुमार, कृष्ण कुमार कन्हैया,उगंत चंदन कुमार, अर्जुन पासवान, अंगद प्रसाद सिंह राणा, कुमार गंधर्व आदि ने भी सभा को संबोधित की। बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति प्रखण्ड इकाई बहेड़ी द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के समक्ष मुख्यमंत्री को शिक्षकों पर किए गए दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने एवं मांगो को पूरा करने के संबंध में ज्ञापन सौपीं   गई। आज के धरना प्रदर्शन में बहेड़ी प्रखण्ड के सभी संकुल समन्वयक, विभिन्न शिक्षक प्रतिनिधि ,तरूण कुमार, शशि शंकर पासवान, सुनील कुमार चौधरी,भोगेंद्र दास, अमरजीत राम ,अनुपमा कुमारी, नीता कुमारी, तमन्ना प्रवीण, अभय कुमार राठौर सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

मोहम्मद हम्माद / दरभंगा B MEDIA

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए अब तक किसी भारतीय के लापता नहीं होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन अब चीन ने बंधक बनाए भारत के 10 सैनिकों को रिहा किया है। इनमें एक लेफ़्टिनेंट कर्नल और 3 मेजर शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह रिहाई गुरुवार शाम को हुई। इन सभी को बीते सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में बंधक बना लिया गया था।  1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद यह पहली बार है कि चीन ने भारतीय सैनिकों को बंधक बना लिया था। आनन-फानन में दोनों पक्षों के बीच चली बातचीत के बाद लाइन ऑफ़ कंट्रोल यानी एलएसी पर इन्हें भारतीय पक्ष को सौंपा गया। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार से लेकर गुरुवार तक मेजर जनरल स्तर पर तीन राउंड की बातचीत चली। जब जवानों को सौंपा गया तो उनकी मेडिकल जाँच जैसी औपचारिकताएँ पूरी की गईं। इससे पहले ये दावे किए जा रहे थे कि कोई भी सैनिक या सेना का अफ़सर लापता नहीं है। सेना ने गुरुवार की शाम एक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि कोई भी सैनिक लापता नहीं था, जिसका मतलब था कि झड़प में शामिल सभी स...