Skip to main content
*कोरोना वायरस को लेकर जिलाधिकारी ने की महत्वपूर्ण बैठक, पदाधिकारियों के लिए गाइडलाइंस जारी किया*

*दरभंगा*--महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के मुद्दे को लेकर जिला प्रशासन ने बैठक के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी दी है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा कि कोरोना वायरस से लोगों को घबड़ाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। उन्होंने आज कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी व सतर्कता की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सावधानी एवं सतर्कता बरतने हेतु एडवाइजरी जारी किया गया है। इसके तहत लोगों के बीच जागरूकता फैलायी जा रही है। लोग क्या करें और क्या न करें के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हाथ को साबून से अच्छी तरह बार-बार धोये जाने की सलाह दी जा रही है। संभव हो तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है। बार-बार हाथ से चेहरा और आँख को छूने से बचने की सलाह दी जा रही है। छींक आती है, तो नाक के पास साफ रूमाल या तौलिया रखें और विदेश यात्रा से भी बचें। जिलाधिकारी ने कहा कि दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में 10 आयसोलेटेड वार्ड तैयार हालत में रखा गया है। किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर यहां उनका रक्त सैमपल कलेक्ट किया जायेगा और जांच हेतु पटना भेजा जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जांच में पुष्टि होने पर भी घबराने की जरूरत नहीं है। सिर्फ संवेदीकरण और जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अफवाहों से बचने की जरूरत है और उसे फैलने से भी रोकें। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पूरी तैयारी चल रही है। इसमें आमलोगों का सहयोग चाहिए। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता एवं सतर्कता बरतने के संदर्भ में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस क्रम में उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें। जनप्रतिनिधियो के साथ बैठक करें और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करायें। बैठक में उन्होंने जानकारी दी कि जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को जागरूकता फैलाने को कहा गया है। इस क्रम में उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के क्रियाकलापों पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य में शिथिलता बरती जा रही है। ऐसे में उन्हें पदमुक्त कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वंडर एप से जिस गर्भवती महिला का एलर्ट जारी हुआ है उनका फ्लौअप करें। बैठक में नगर आयुक्त घनश्याम मीणा, उपविकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. आर.आर. प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा के अलावा स्वास्थ्य विभाग के विशेष रूप से पदाधिकारी मौजूद थे।

*मोहम्मद हम्माद*/दरभंगा *B NEWS*

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites