Skip to main content

*बिहार सरकार के अनूठी पहल से आम जनता को होगा सीधा लाभ, ग्राम सभा में सरकार की योजनाओं पर होगी चर्चा*

*बिहार सरकार के अनूठी पहल से आम जनता को होगा सीधा लाभ, ग्राम सभा में सरकार की योजनाओं पर होगी चर्चा*

*दरभंगा*--बिहार सरकार लगातार एक बात की कोशिश करती आई है कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सीधे पहुँचे। लेकिन प्रशासनिक कमियों को वजह बताया जाए या जनप्रतिनिधियों की उदासीनता, अभी तक सरकार की कई योजनाएं की जानकारी आम लोगो तक नही पहुंच पाई है तो लाभ मिलना बहुत दूर की बात है। राज्य सरकार के इसी निदेश के आलोक में 16 मार्च 2020 से जिला के सभी पंचायतों में बारी-बारी से ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा। इस सभा के माध्यम से उन्हें सरकार द्वारा चलाये जा रहे विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी। इसमें विकास योजनाओं का स्टॉल लगाकर उन्हें उक्त योजनओं का लाभ लेने के लिए बताया जायेगा। ग्राम सभा में भाग लेने वाले लोगों से सरकार की विकास योजनाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया जायेगा। उनसे यह भी पूछा जायेगा कि वे अपने गाँव-टोलों के विकास के लिए और क्या चाहते हैं। इस ग्राम सभा के माध्यम से आम लोगों की आकांक्षाओं का आकलन करने की कोशिश की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी ग्राम सभाओं में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं पर्यवेक्षीय कर्मी अवश्य भाग लेगें। सभी आम सभा की प्रोसिडिंग तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि कम से कम 10 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में जिला स्तरीय पदाधिकारी भी भाग लेगे। उन्होंने कहा कि एक हफ्ता में कम से कम तीन ग्राम पंचायतो में आम सभा आयोजित की जाये। ग्राम सभा के आयोजन हेतु 3 दिन पूर्व सूचना निर्गत की जाये। इस बैठक में उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मौजूद थे।

*मोहम्मद हम्माद*/दरभंगा *B NEWS*

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

*'देश नही बिकने दूँगा' कहने वालो ने आज उन 28 सरकारी कंपनियों की लिस्ट जारी की है जिसे वह बेचने जा रहे है*

*'देश नही बिकने दूँगा' कहने वालो ने आज उन 28 सरकारी कंपनियों की लिस्ट जारी की है जिसे वह बेचने जा रहे है* 1- स्कूटर्स इंडिया लि., 2- ब्रिज ऐंड रूफ कंपनी इंडिया लि, 3- हिंदुस्तान न्यूज प्रिंट लि., 4- भारत पंप्स ऐंड कम्प्रेसर्स लि, 5- सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि., 6- सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लि, 7- भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड, 8- फेरो स्क्रैप निगम 9- पवन हंस लिमिटेड, 10- एअर इंडिया और उसकी पांच सहायक कंपनियां और एक संयुक्त उद्यम, 11- एचएलएल लाइफकेयर, 12- हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लि., 13- शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, 14- बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड. 15- नीलांचल इस्पात निगम लिमिडेट 16- हिंदुस्तान प्रीफैबलिमिटेड (HPL), 17 - इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड, 18- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन 19- कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CONCOR) 20- एनएमडीसी का नागरनकर स्टील प्लांट, 21- सेल का दुर्गापुर अलॉय स्टील प्लांट, सलेम स्टील प्लांट और भद्रावती यूनिट. 22- टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) 23- इंडियन मेडिसीन ऐंड फार्मास्यूटिकल्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (IMP...

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए अब तक किसी भारतीय के लापता नहीं होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन अब चीन ने बंधक बनाए भारत के 10 सैनिकों को रिहा किया है। इनमें एक लेफ़्टिनेंट कर्नल और 3 मेजर शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह रिहाई गुरुवार शाम को हुई। इन सभी को बीते सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में बंधक बना लिया गया था।  1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद यह पहली बार है कि चीन ने भारतीय सैनिकों को बंधक बना लिया था। आनन-फानन में दोनों पक्षों के बीच चली बातचीत के बाद लाइन ऑफ़ कंट्रोल यानी एलएसी पर इन्हें भारतीय पक्ष को सौंपा गया। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार से लेकर गुरुवार तक मेजर जनरल स्तर पर तीन राउंड की बातचीत चली। जब जवानों को सौंपा गया तो उनकी मेडिकल जाँच जैसी औपचारिकताएँ पूरी की गईं। इससे पहले ये दावे किए जा रहे थे कि कोई भी सैनिक या सेना का अफ़सर लापता नहीं है। सेना ने गुरुवार की शाम एक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि कोई भी सैनिक लापता नहीं था, जिसका मतलब था कि झड़प में शामिल सभी स...