Skip to main content

*शासनव्यवस्था में पूरी तरह पास दरभंगा पुलिस चोरों पर नकेल कसने में फिर फेल, एक ही रात तीन घरों में लाखों की चोरी*

*शासनव्यवस्था में पूरी तरह पास दरभंगा पुलिस चोरों पर नकेल कसने में फिर फेल, एक ही रात तीन घरों में लाखों की चोरी*

*दरभंगा*--जहाँ एक तरफ़ शासनव्यवस्था में दरभंगा पुलिस को पूरी तरह पास माना जाता है वही चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने में फिर फेल साबित हुई! अब तक चोरी की अधिकांश घटनाओं में एक बात समानता पाई जाती है वो है मकान का खाली होना। ताजा घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज, मिश्रटोला स्थित एक ही आवासीय परिसर के तीन घरों में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर लगभग डेढ़ लाख रूपये नगद के साथ लाखों के आभूषण उड़ा लिये। सूत्रों के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के धोई गांव निवासी अमरनाथ मिश्रा के पुत्र प्रशांत मिश्रा ने कोतवाली थाना को आवेदन देकर बताया कि वे अपने फुफेरे भाई मनीष मिश्रा के मकान आनन्दी भवन के प्रथम मंजिल पर रहते हें। इसी भवन के दो अन्य फ्लैटों में दो अन्य किरायेदार कमतौल थाना क्षेत्र के करजापट्टी निवासी शैलेन्द्र चौधरी की पत्नी बबिता देवी एवं मधुबनी जिला के फुलपरास थाना क्षेत्र के महादेवा गांव निवासी विशम्भर ठाकुर के पुत्र संजय ठाकुर भी रहते हैं। होली मनाने के लिए सभी सपरिवार अपने गांव गये थे। चोरी की सूचना मिलने पर आज जब वापस घर आये हैं तो संजय कुमार के फ्लैट से 50 हजार नगद और गहने और बबिता देवी के घर से 12 हजार नगद एवं आभूषण और उनके अपने घर से 75 हजार रूपये नगद एवं आभूषण की चोरी हुई है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की गयी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है।

*मोहम्मद हम्माद*/दरभंगा *B NEWS*

Comments

Popular posts from this blog

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए अब तक किसी भारतीय के लापता नहीं होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन अब चीन ने बंधक बनाए भारत के 10 सैनिकों को रिहा किया है। इनमें एक लेफ़्टिनेंट कर्नल और 3 मेजर शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह रिहाई गुरुवार शाम को हुई। इन सभी को बीते सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में बंधक बना लिया गया था।  1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद यह पहली बार है कि चीन ने भारतीय सैनिकों को बंधक बना लिया था। आनन-फानन में दोनों पक्षों के बीच चली बातचीत के बाद लाइन ऑफ़ कंट्रोल यानी एलएसी पर इन्हें भारतीय पक्ष को सौंपा गया। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार से लेकर गुरुवार तक मेजर जनरल स्तर पर तीन राउंड की बातचीत चली। जब जवानों को सौंपा गया तो उनकी मेडिकल जाँच जैसी औपचारिकताएँ पूरी की गईं। इससे पहले ये दावे किए जा रहे थे कि कोई भी सैनिक या सेना का अफ़सर लापता नहीं है। सेना ने गुरुवार की शाम एक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि कोई भी सैनिक लापता नहीं था, जिसका मतलब था कि झड़प में शामिल सभी स...