Skip to main content

*दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद बिहार प्रदेश का कमान सुशील कुमार को*

*दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद बिहार प्रदेश का कमान सुशील कुमार को*


*दरभंगा*--आम आदमी पार्टी के बिहार में मजबूत स्तम्भ और ज़मीनी राजनीति की समझ रखने वाले सुशील कुमार को बिहार के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पार्टी द्वारा बुधवार को यह घोषणा किया गया है। उक्त जानकारी दरभंगा जिला के मीडिया प्रभारी फवाद ग़ज़ाली ने देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के सांसद संजय सिंह द्वारा उन्हें यह शुभ समाचार प्राप्त हुआ। श्री सांसद संजय सिंह ने यह भी कहा कि जिस प्रकार से सुशील कुमार ने आंदोलन के दिनों से ही संगठन के प्रति दिन रात समर्पित होकर और निष्ठा से अपना काम कर रहे है, इसी को देखते हुए पार्टी कि पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (पी.ए.सी) द्वारा निर्णय लेते हुए बिहार के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्री सुशील कुमार को चुना गया है। ज्ञात हो कि 36 वर्षीय सामान्य परिवार के सुशील कुमार का पैतृक गांव छपरा जिला में है एवं उन्होंने अपनी पूरी शिक्षा भी वहीं से प्राप्त की है।इस शुभ समाचार के मिलते ही बिहार में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्याओं में लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भीे बधाई का संदेश दे रहे हैं और इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उप मुख्य मुख्यमंत्री मनीष ससोदिया, गोपाल राय, आतिसी, राघव चड्डा एवं अन्य लोगों ने भी श्री सुशील को बधाई दिया। दरभंगा के जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार सिन्हा, वरिष्ठ नेता श्यामा प्रसाद तिवारी, विनोद कुमार, अब्दुल्ला अंसारी उर्फ गुड्डू, मो.अरमान, मसउद शौकत, डॉ नवा इमाम, डॉ अहसनुल होदा एवं नगर युवा प्रभारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नसीम अंसारी आदि ने भी नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है और इस बीच दरभंगा जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि हमलोग जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष को दरभंगा में आमंत्रित करेंगे और आने वाले विधान सभा चुनाव के लिए एक मजबूत नीतियों के साथ कार्य करेंगे तथा वर्तमान में बिहार के अतिरिक्त देश भर में संगठन को मूल रूप से मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान भी पार्टी की ओर से जोर शोर से चलाया जा रहा है जिसमें बड़ी संख्याओं में आम लोग आप के साथ जुड़ रहे हैं।

*मोहम्मद हम्माद*/दरभंगा *B NEWS*

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites