Skip to main content

*दो दिन पूर्व हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दिखाई तत्परता, आरोपी पुलिस रिमांड पर*

*दो दिन पूर्व हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दिखाई तत्परता, आरोपी पुलिस रिमांड पर*


*दरभंगा*--मानवता को शर्मसार करने वाली दो दिन पूर्व बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए 11 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म मामले में तीनों आरोपियों को जेल जाने के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने रिमांड पर लिया है। इस दौरान तीनों आरोपितों से घटना से संबंधित कई पूछताछ की गई। जिसमें यह खुलासा हुआ है कि तीनों आरोपित दो बाइक से अपने रिश्तेदार के घर मुंडन में शामिल होने आया था। जिसमें एक बाइक से बच्ची को बहला-फुसलाकर कर ले जाने की एवं दुष्कर्म करने की बात कही है। इसमें घटना में इस्तेमाल किए गए बाइक भी आरोपित के एक दोस्त का बताया गया है। जो बलीगांव का रहने वाला है। पुलिस अब उन दोनों बाइकों को बरामद करने में लगी है। इसमें एक बाइक आरोपित के रिश्तेदार के घर से बरामद की गई है। इधर तीनों आरोपितों का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद डीएनए टेस्ट भी पुलिस कराने की तैयारी में जुट गई है। इधर पीड़िता अभी भी डीएमसीएच के आईसीयू विभाग में गंभीर स्थिति में भर्ती है। स्वास्थ्य होने पर पीड़िता का कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा। इसके बाद एफएसएल जांच रिपोर्ट डीएनए जांच और मेडिकल रिपोर्ट के साथ पुलिस आरोप पत्र न्यायालय में समर्पित करेगी। महिला थानाध्यक्ष सीमा कुमार ने बताया कि आरोपितों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्पीडी ट्रायल चलाई जाएगी।

*मोहम्मद हम्माद*/दरभंगा *B NEWS*

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites