Skip to main content

*एनपीआर में जनता से सहयोग की जिलाधिकारी ने किया अपील, कहा - यह सामान्य प्रक्रिया है*

*एनपीआर में जनता से सहयोग की जिलाधिकारी ने किया अपील, कहा - यह सामान्य प्रक्रिया है* 


*दरभंगा*--एनिपीआर को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक में जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने कहा है कि जनगणना 2021 के तहत मकान सूचीकरण एवं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर का अद्यतीकरण का प्रथम चरण का कार्य 15 मई 2020 से प्रारंभ होकर 28 जून 2020 तक चलेगा। वहीं द्वितीय चरण का कार्य 09 फरवरी 2021 से 28 फरवरी 2021 के बीच सम्पन्न की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में सभी सेंसस हाउस की लिस्टिंग (गणना) की जायेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा प्रत्येक 10 साल में जनगणना का कार्य कराया जाता है जो यह सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य सुगमता पूर्वक एवं सफलता पूर्वक संपन्न कराने हेतु बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों को पूर्ण प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में आज जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया है। इस कार्य को पूरी गंभीरता से की जाये। इसमें कोई भी घर छूटने नहीं चाहिये साथ ही यह भी ख्याल रखी जाये कि किसी मकान की पुनरावृत्ति भी नहीं हो। जिलाधिकारी द्वारा एन.पी.आर. 2020 तैयार करने में सभी व्यक्तियों को सहयोग करने की अपील किया गया। कहा कि आम लोगों के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये। उन्हें जनगणना के महत्व को बताया। विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से उप निदेशक द्वारा बताया गया कि स्वतंत्रता के बाद भारत में इस वर्ष 8वीं जनगणना हो रही है। जनगणना के आंकड़े का बहुउद्येश्यीय उपयोग होता है। इस मौके पर मास्टर ट्रेनरों में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शंभू प्रसाद यादव, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बेनीपुर चंदन कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद्, बेनीपुर, सहायक योजना पदाधिकारी सुजाता कुमारी आदि उपस्थित थे। गौरतलब हो कि दरभंगा सहित पूरे देश मे ये एक ज्वलंत मुद्दा बना हुआ है। हालांकि हाल ही में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने भी बड़ी घोषणा करके इस बहस को थोड़ा विराम दिया है।

*मोहम्मद हम्माद*/दरभंगा *B NEWS*

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

*'देश नही बिकने दूँगा' कहने वालो ने आज उन 28 सरकारी कंपनियों की लिस्ट जारी की है जिसे वह बेचने जा रहे है*

*'देश नही बिकने दूँगा' कहने वालो ने आज उन 28 सरकारी कंपनियों की लिस्ट जारी की है जिसे वह बेचने जा रहे है* 1- स्कूटर्स इंडिया लि., 2- ब्रिज ऐंड रूफ कंपनी इंडिया लि, 3- हिंदुस्तान न्यूज प्रिंट लि., 4- भारत पंप्स ऐंड कम्प्रेसर्स लि, 5- सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि., 6- सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लि, 7- भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड, 8- फेरो स्क्रैप निगम 9- पवन हंस लिमिटेड, 10- एअर इंडिया और उसकी पांच सहायक कंपनियां और एक संयुक्त उद्यम, 11- एचएलएल लाइफकेयर, 12- हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लि., 13- शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, 14- बंगाल केमिकल्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड. 15- नीलांचल इस्पात निगम लिमिडेट 16- हिंदुस्तान प्रीफैबलिमिटेड (HPL), 17 - इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड, 18- भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन 19- कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (CONCOR) 20- एनएमडीसी का नागरनकर स्टील प्लांट, 21- सेल का दुर्गापुर अलॉय स्टील प्लांट, सलेम स्टील प्लांट और भद्रावती यूनिट. 22- टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDCIL) 23- इंडियन मेडिसीन ऐंड फार्मास्यूटिकल्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (IMP...

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए अब तक किसी भारतीय के लापता नहीं होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन अब चीन ने बंधक बनाए भारत के 10 सैनिकों को रिहा किया है। इनमें एक लेफ़्टिनेंट कर्नल और 3 मेजर शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह रिहाई गुरुवार शाम को हुई। इन सभी को बीते सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में बंधक बना लिया गया था।  1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद यह पहली बार है कि चीन ने भारतीय सैनिकों को बंधक बना लिया था। आनन-फानन में दोनों पक्षों के बीच चली बातचीत के बाद लाइन ऑफ़ कंट्रोल यानी एलएसी पर इन्हें भारतीय पक्ष को सौंपा गया। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार से लेकर गुरुवार तक मेजर जनरल स्तर पर तीन राउंड की बातचीत चली। जब जवानों को सौंपा गया तो उनकी मेडिकल जाँच जैसी औपचारिकताएँ पूरी की गईं। इससे पहले ये दावे किए जा रहे थे कि कोई भी सैनिक या सेना का अफ़सर लापता नहीं है। सेना ने गुरुवार की शाम एक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि कोई भी सैनिक लापता नहीं था, जिसका मतलब था कि झड़प में शामिल सभी स...