Skip to main content

*होली पर्व को लेकर जिलाप्रशासन सख्त, डीएम ने कहा ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नही!*

*होली पर्व को लेकर जिलाप्रशासन सख्त, डीएम ने कहा ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नही!*

*दरभंगा*--होली पर्व को लेकर जिलाप्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस एम ने विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। इसके लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि 9 मार्च की रात्रि में विभिन्न जगहों पर होलिका दहन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। संवत के लिए लकड़ी आदि संग्रह करने का कार्य अमूमन दोपहर से ही शुरू हो जाएगा। इसलिए सभी दंडाधिकारी पुलिस फोर्स के साथ सुबह से ही अपने आवंटित क्षेत्रों में भ्रमण करते रहेंगे। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि संवत कार्यक्रम पूरी तरह समाप्त होने के बाद इस बात की इत्मिनान कर लें कि आग पूरी तरह बुझ गई या नहीं। जिलाधिकारी ने समाहरणालय सभा कक्ष में इस आशय की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि 10 मार्च को सुबह से रात्रि तक रंग-अबीर, गुलाल लगाकर होली खेलने का कार्यक्रम होगा। वहीं कई जगहों पर 11 मार्च को भी होली खेले जाने की सूचना है। अधिकारी और पुलिस बल अपने दायित्वों का तत्परता पूर्वक निर्वहन करेंगे। जिलाधिकारी ने चोरी-छिपे दारू, ताड़ी, शराब आदि का नशा करके हुड़दंग करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए ऐसे लोगों पर विशेष चौकसी रखी जाय। जिलाधिकारी ने शराब, ताड़ी आदि में नशीली दवा मिलाकर बेचे जाने की संभावना भी व्यक्त की और कहा कि इन चीजों पर बारिकी से नजर रखी जाय। उन्होंने थानों की गाड़ियों में लाउड स्पीकर लगाने का भी आदेश दिया। साथ ही विडियोग्राफी और सीसीटीवी कैमरा जगह-जगह लगाने की बात कही। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार ने कहा कि दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी एक साथ भ्रमण करें और सूचना तंत्र को सक्रिय करें। किसी घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कारवाई की जाय। साथ ही वरीय अधिकारियों को भी तुरंत सूचित किया जाय।  बैठक में अपर समाहर्ता आर.आर प्रभाकर, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अनोज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सुधीर कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी सुशील कुमार शर्मा, विशेष कार्य पदाधिकारी पुष्पेश कुमार के अलावा पदाधिकारी थाना प्रभारी आदि उपस्थित थे।

*मोहम्मद हम्माद*/दरभंगा *B NEWS*

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए अब तक किसी भारतीय के लापता नहीं होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन अब चीन ने बंधक बनाए भारत के 10 सैनिकों को रिहा किया है। इनमें एक लेफ़्टिनेंट कर्नल और 3 मेजर शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह रिहाई गुरुवार शाम को हुई। इन सभी को बीते सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में बंधक बना लिया गया था।  1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद यह पहली बार है कि चीन ने भारतीय सैनिकों को बंधक बना लिया था। आनन-फानन में दोनों पक्षों के बीच चली बातचीत के बाद लाइन ऑफ़ कंट्रोल यानी एलएसी पर इन्हें भारतीय पक्ष को सौंपा गया। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार से लेकर गुरुवार तक मेजर जनरल स्तर पर तीन राउंड की बातचीत चली। जब जवानों को सौंपा गया तो उनकी मेडिकल जाँच जैसी औपचारिकताएँ पूरी की गईं। इससे पहले ये दावे किए जा रहे थे कि कोई भी सैनिक या सेना का अफ़सर लापता नहीं है। सेना ने गुरुवार की शाम एक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि कोई भी सैनिक लापता नहीं था, जिसका मतलब था कि झड़प में शामिल सभी स...