Skip to main content

कोरोना वायरस महामारी पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन हरवाना चाहता है मुझे चुनाव, कुछ भी करेगा

कोरोना वायरस महामारी पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन हरवाना चाहता है मुझे चुनाव, कुछ भी करेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर चीन का रवैया इस बात का सबूत है कि बीजिंग उन्हें चुनाव हरवाने के लिए कुछ भी करेगा। रॉयटर्स को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने चीन को लेकर काफी सख्ती भरे शब्दों में बात की और कहा कि वायरस को लेकर चीन को सबक सिखाने के लिए वह कई विकल्पों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मैं बहुत कुछ कर सकता हूं।'' 

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के लिए ट्रंप ने चीन के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा दी है। इस वायरस ने अमेरिका में 60 हजार से अधिक लोगों की जान अब तक ले ली है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था भी महामंदी के दौर में चली गई है। रिपब्लिकन प्रेजिडेंट ट्रंप पर अमेरिका में तैयारी जल्दी शुरू नहीं करने का आरोप लगता है। वह मानते हैं कि चीन को कोरोना वायरस के बारे में जल्दी जानकारी देनी चाहिए थी। 

कई विकल्पों पर विचार कर रहे हैं ट्रंप

क्या वह चीन पर टैरिफ का इस्तेमाल करेंगे या कर्ज बट्टे खाते में डालेंगे? ट्रंप ने कोई ब्योरा देने से बचते हुए कहा, ''कई चीजें हैं जो मैं कर सकता हूं।'' चुनाव हरवाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए ट्रंप ने कहा, ''मैं हार जाऊं इसके लिए चीन जो कुछ भी कर सकता है करेगा।'' ट्रंप ने कहा कि वह मानते हैं कि चीन उनके प्रतिपक्षी जो बिडेन को जितवाना चाहता है ताकि उनके रहते जो चीन पर व्यापार और अन्य मुद्दों को लेकर दबाव बना है वह कम हो जाए।

चाइनीज अधिकारियों को लेकर उन्होंने कहा कि वे लगातार पीआर का इस्तेमाल करके खुद को निर्दोष दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन के साथ अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करने के लिए उन्होंने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ जो ट्रेड डील की, वायरस प्रभावित चीन इससे काफी निराश था।


नवंबर में है राष्ट्रपति चुनाव,

 कोरोना से ट्रंप को झटका
गौरतलब है कि नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होना है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार वॉइट हाउस की दौड़ में शामिल हैं, लेकिन कोरोना वायरस महामारी की वजह से उनके चुनावी अभियान को तगड़ा झटका लगा है। अमेरिका में ही कोरोना ने सबसे अधिक तबाही मचाई है। यहां 10 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं और 60 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
 
                     B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites