Skip to main content

विवो हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट दरभंगा की ओर से जरूरतमंदों के बीच पैसे, मास्क एवं राशन का वितरण

विवो हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट दरभंगा की ओर से जरूरतमंदों के बीच पैसे, मास्क एवं राशन का वितरण

दरभंगा:- वीवो हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, दरभंगा की ओर से डॉ अहमद नसीम आरजू निर्देशक अल हिलाल हॉस्पिटल के संरक्षण में शाहिद अतहर एवं अहमद रशीद ने कोरोनावायरस के फैलने के कारण बिहार सरकार एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार पे लगाए गए लाॅकडाऊन के कारण प्रतिदिन कमा कर खाने वाले जरूरतमंदो को पैसे, मास्क एवं राशन देकर उनसे निवेदन किया है कि इस महामारी को बड़े पैमाने पर फैलने से रोकने के लिए भारत सरकार के द्वारा लगाए गए लॉकडाऊन का पूरा पूरा पालन करें। अति आवश्यकता होने के पर ही घर से बाहर निकले अन्यथा घर में ही रहें। पूरे दिन में कम से कम छह से आठ बार साबुन से अच्छी तरह घर के सभी लोग हाथ धोएं। चार बार गर्म पानी तीन बार गर्म चाय का सेवन करें। घर से बाहर जाने पर मासक का प्रयोग करें। सैनिटाइजर का ज्यादा प्रयोग करें अन्यथा डिटाॅल मिलाकर पानी से दरवाजा खिड़की इत्यादि को साफ करें। मोबाइल, लैपटॉप इत्यादि को भी सेनीटाइज करें। इस आपदा स्थिति में अपने पास पड़ोस के वैसे लोगों का भी ख्याल रखें जो किसी वजह कर आप के पास नहीं पहुंच सकते हैं। उनके घर भी जरूरत का सामान पहुंचाने का कष्ट करें। परंतु सारे कार्य के दौरान एक-दूसरे को न सटें एवं दूरी बनाकर रखें। विवो हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट दरभंगा आप सभी बिहार वासियों से निवेदन करती है कि अगर आपके परिवार या इलाके में विदेश  या किसी अन्य राज्य से आए हुए नागरिक हैं तो तुरंत जिला अस्पताल एवं जिला प्रशासन को सूचित करके जांच करवाने का कार्य करें। वीवो हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट दरभंगा सदैव आपके साथ रहती है एवं इस आपदा की स्थिति में भी आपके साथ है।

मोहम्मद हम्माद /दरभंगा B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए अब तक किसी भारतीय के लापता नहीं होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन अब चीन ने बंधक बनाए भारत के 10 सैनिकों को रिहा किया है। इनमें एक लेफ़्टिनेंट कर्नल और 3 मेजर शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह रिहाई गुरुवार शाम को हुई। इन सभी को बीते सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में बंधक बना लिया गया था।  1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद यह पहली बार है कि चीन ने भारतीय सैनिकों को बंधक बना लिया था। आनन-फानन में दोनों पक्षों के बीच चली बातचीत के बाद लाइन ऑफ़ कंट्रोल यानी एलएसी पर इन्हें भारतीय पक्ष को सौंपा गया। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार से लेकर गुरुवार तक मेजर जनरल स्तर पर तीन राउंड की बातचीत चली। जब जवानों को सौंपा गया तो उनकी मेडिकल जाँच जैसी औपचारिकताएँ पूरी की गईं। इससे पहले ये दावे किए जा रहे थे कि कोई भी सैनिक या सेना का अफ़सर लापता नहीं है। सेना ने गुरुवार की शाम एक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि कोई भी सैनिक लापता नहीं था, जिसका मतलब था कि झड़प में शामिल सभी स...