Skip to main content

Coronavirus Outbreak: लॉकडाउन मंगलवार को खत्‍म होगा या नहीं, इस बारे में राष्‍ट्र को संबोधित कर सकते हैं PM नरेंद्र मोदी

Coronavirus Outbreak: लॉकडाउन मंगलवार को खत्‍म होगा या नहीं, इस बारे में राष्‍ट्र को संबोधित कर सकते हैं PM नरेंद्र मोदी
(10 Apr. 2020 12:13)


नई दिल्ली:Coronavirus Outbreak: कोरोनावायरस और उससे उपजी बीमारी COVID-19 के चलते देशभर में लागू लॉकडाउन मंगलवार (14 अप्रैल) को खत्म होगा या नहीं, इस बारे में अपने फैसले का ऐलान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं. इस फैसले से पहले वह शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिये सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे.सूत्रों ने बताया है कि लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है लेकिन इस बार इसे लेकर कई बदलाव भी लागू किए जाएंगे. जरूरी सेवाओं को छोड़कर इंटरस्‍टेट मूवमेंट प्रतिबंधित रहेगा. स्‍कूल, कॉलेज और धार्मिक संस्‍थानों को भी बंद रखा जाएगा.

सूत्रों ने बताया कि लंबे लॉकडाउसन के कारण आर्थिक मंदी के चलते कुछ खास सेक्‍टरों को सोशल डिस्‍टेंसिंग के मानदंडों का पालन करते हुए रियायत दी जा सकती है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने अपनी मौद्रिक नीति रिपोर्ट में कोरोनावायरस के फैलाव के कारण देश की इकोनॉमी में सुस्‍ती आई है. उड्डयन क्षेत्र इस मामले में सबसे ज्‍यादा प्रभावित है. सूत्रों ने बताया कि सभी क्‍लासेस में बीच की सीट खाली रखने के नियम के साथ एयरलाइंस से उड़ान शुरू करने की इजाजत दी जा सकती है.

गौरतलब है कि बुधवार को आल पार्टी मीट में पीएम मोदी ने कहा था कि मौजूदा परिस्थितियों में लॉकडाउन को हटाना अभी संभव नहीं है. ऑल पार्टी मीट में जिन नेताओं ने भाग लिया था उनके अनुसार, पीएम ने कहा था कि सरकार की प्राथमिकता अभी हर शख्‍स के जीवन की सुरक्षा करता है. देश में स्थिति इस समय सोशल इमरजेंसी की तरह है. उन्‍होंने कहा था कि कोविड-19 के बाद जिंदगी पहले जैसी नहीं रह जाएगी और लोगों को व्‍यवहारगत, सामजिक और व्‍यक्तिगत व्‍यवहार में बदलावों को अमल में लाना होगा.

मोहम्मद हम्माद/दरभंगा B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites