Skip to main content

COVID-19: बिहार सरकार की बड़ी सौगात, अब 3 महीने तक नहीं करनी पड़ेगी राशन की चिंता

COVID-19: बिहार सरकार की बड़ी सौगात, अब 3 महीने तक नहीं करनी पड़ेगी राशन की चिंता

पटना. बिहार सरकार (Bihar Government) के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों (District Magisterate) को पत्र लिखकर यह सूचित कर दिया है कि जन वितरण की दुकानें (Public Distribution System) अब नये समय के अनुसार ही खुलेंगी. नयी समय सारिणी के अनुसार दुकानें अब सुबह 7 बजे से ही खुल जाएंगी और शाम 4 बजे तक आनाज वितरण का काम किया जा सकेगा. बढ़े हुए समय में यानी 7 बजे सुबह से 10 बजे तक केवल बुजुर्गों के लिए राशन लेना तय किया गया है. यानी इस अवधि में हर श्रेणी के बुजुर्ग ही अनाज ले सकेंगे. पत्र में कहा गया है कि लाभुकों को जानकारी दी जाए कि 3 महीने का अनाज उन्हें मुफ्त में सरकार दे रही है.

बुजुर्गों, महिलाओं को अलग-अलग समय मिलेगा राशन

पहले की तरह ही 10 बजे से 2 बजे तक का समय सभी लाभार्थियों के लिए होगा. दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे के बीच महिलाएं दुकान पर जाकर अनाज ले पाएंगी. सरकार ने पहले भी दुकानदारों को शिफ्ट में अनाज बांटने का निर्देश दिया था, लेकिन इसकी उपेक्षा की जा रही थी. लिहाज़ा लॉकडाउन का कड़ाई से पालन करने के लिए अब विभाग ने खुद ही शिफ्ट भी तय कर दिया है.

ढोल बजाकर गांव- गांव प्रचार करेगी सरकार

अनाज को जिलों में भेजने के साथ-साथ सरकार ने इसके प्रचार की भी व्यवस्था करने का फैसला किया है. इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को बकायदा पत्र भी लिखा गया है. पत्र में कहा गया है कि गांव में ढोल बजाकर लाभुकों को संबंधित अनाज के बारे में जानकारी दी जाए कि 3 महीने का अनाज उन्हें मुफ्त में सरकार दे रही है. प्रचार के लिए दूसरे स्थानीय माध्यमों का भी सहारा लेने की सलाह विभाग ने स्थानीय प्रशासन को दिया है. इसके पीछे यह मकसद है कि आम लोग सजग होंगे और कोई भी जन वितरण विक्रेता इस अनाज का पैसा लाभुक से नहीं ले सकेगा.

राशन में यह मिलेगा 

सरकार ने राज्य के सभी 8 करोड़ 66 लाख लाभुकों को 5 किलो अनाज मुफ्त में अगले 3 महीना तक देने का फैसला किया है. यही नहीं 1 करोड़ 68 लाख राशन कार्ड धारी परिवारों को एक किलो दाल भी मुफ्त में दिए जाने का फैसला किया गया है. इसके लिए सरकार ने दाल की व्यवस्था नेफेड से की है. सरकार ने यह भी तय किया है कि जन वितरण विक्रेता अगर चाहे तो तीनों महीने का अनाज एक साथ उठा सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो इससे लाभुकों को भी इकट्ठा 3 महीने का अनाज मिल सकेगा.

50 से ज्यादा लोगों पर कालाबाजी का मुकदमा दर्ज

आपदा की इस घड़ी में खाध उपभोक्ता संरक्षण विभाग लगातार काम कर रहा है. विभाग के प्रधान सचिव पंकज पाल ने आपदा की इस घड़ी ने क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का हरसंभव साथ दिया है. कालाबाज़ारी पर अंकुश लगाने के मकसद दे विभाग ने 50 से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

मोहम्मद हम्माद/दरभंगा B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites