Skip to main content

शाहरुख खान ने KKR के साथ मिलकर किया बड़ा ऐलान, PM केयर्स फंड के साथ यहां-यहां करेंगे दान

शाहरुख खान ने KKR के साथ मिलकर किया बड़ा ऐलान, PM केयर्स फंड के साथ यहां-यहां करेंगे दान

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मिलकर देश को इस संकट की घड़ी से निकालने के लिए PM केयर्स फंड में दान करने के साथ ही और भी बड़े ऐलान किए हैं.

मुंबई : देश में पसरे कोरोना (Coronavirus) संकट से उबरने में अब बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने भी मदद के हाथ आगे बढ़ाए हैं. शाहरुख खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ मिलकर देश को इस संकट की घड़ी से निकालने के लिए बड़ा ऐलान किया है. जिसके मुताबिक वह पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) के साथ ही अन्य संस्थाओं को अपनी मदद देंगे. शाहरुख खान ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है कि वह पीएम केयर्स फंड के साथ ही महाराष्ट्र CM रिलीफ फंड और दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए भी डोनेशन देंगे.



शाहरुख की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (Red Chillies Entertainment)'की तरफ से किए गए ट्वीट में लिखा है कि, 'कोलकाता नाइट राइडर्स के *को-ऑनर (co-owner)* शाहरुख खान, गौरी खान, जूही चावला मेहता और जय मेहता ने पीएम केयर्स फंड में योगदान देंगे.' इसके साथ ही वह महाराष्ट्र सीएम राहत फंड में भी दान करेंगे और हेल्थ केयर वर्कर्स की सुरक्षा के लिए 50,000 पर्सनल प्रोक्टेटिव इक्विपमेंट यानी पीपीई का योगदान भी देंगे.
इसके अलावा मीर फाउंडेशन के साथ मिलकर वह मुंबई के 5,500 परिवारों को 1 महीने तक खाना खिलाएंगे और संकट से जूझ रहे दिहाड़ी मजदूरों को भी मील किट उपलब्ध कराएंगे. बता दें काफी समय से शाहरुख को कोरोना संकट में देश की मदद के लिए आगे ना आने को लेकर ट्रोल किया जा रहा था. सोशल मीडिया यूजर्स कई मीम्स के जरिए भी उनका मजाक बना रहे थे.
ऐसे में शाहरुख का यह कदम कहीं ना कहीं उनके ट्रोलर्स की भी बोलती बंद कर देगा. बता दें कोरोना के चलते देश में इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है, जिसके चलते कई लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. जिसे देखते हुए बिजनेस जगत से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स मदद के लिए आगे आए. बात करें बॉलीवुड की तो कोरोना से जारी जंग में अब तक का सबसे बड़ा डोनेशन अक्षय कुमार की तरफ से आया है. जिन्होंने 25 करोड़ पीएम केयर्स फंड में डोनेट किए हैं.

मोहम्मद हम्माद/दरभंगा B  NEWS

Comments

Popular posts from this blog

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites