Skip to main content

दिल्ली में 3 मई के बाद खुल सकती हैं शराब की दुकानें

दिल्ली में 3 मई के बाद खुल सकती हैं शराब की दुकानें

देश की राजधानी दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए जल्द ही बड़ी राहत की घोषण हो सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में लंबे समय से बंद शराब की दुकानों को तीन मई के बाद खोलने की छूट कुछ शर्तों के साथ मिल मिलती है।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शराब की दुकानें  खोलने पर नए सिरे से विचार किया जा रहा है। इसका आधार केंद्रीय गृह मंत्रालय का शुक्रवार को जारी हुआ आदेश है, जिसकी शर्त के अनुसार रेड जोन घोषित जिले के कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी इलाके में छूट को लेकर राज्य सरकारें निर्णय ले सकती हैं।

दरअसल, सरकार के पास राजस्व का बड़ा हिस्सा शराब की ब्रिकी से आता है। इंडियन अल्कोहलिक बेवरिज कंपनीज के महासचिव विनोद गिरि ने बताया कि हम सब शराब कारोबारियों को लॉकडाउन में बहुत नुकसान हो रहा है। इस मामले में सरकार को हमने शराब की ऑनलाइन ब्रिकी करने का प्रस्ताव भी दिया था।

बता दें कि अन्य राज्यों की तरह ही दिल्ली में भी राजस्व का एक बड़ा जरिया शराब की बिक्री है। ऐसे में दिल्ली सरकार भी काफी दिनों से शराब की बिक्री को को लेकर बयान दे रही थी।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए देश भर में लॉकडाउन को अब दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में लॉकडाउन आगामी 17 मई तक लागू रहेगा। यह अलग बात है कि लॉकडाउन बढ़ाने के साथ उद्योग-धंधों और लोगों को कई तरह की राहत भी दी गई है। इनमें शराब की बिक्री को भी कुछ शर्तों के साथ सहमति दी गई है। इसके साथ ही पान मसाला, गुटखा और तंबाकू को बेचने की मंजूरी भी दी गई है। इसी के साथ एक बड़ी शर्त यह है कि कंटेनमेंट जोन में शराब की बिक्री पर पाबंदी रहेगी।
  
                       B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites