Skip to main content

बिहार के 5 जिलों में 26 नए कोरोना पीड़ितों की पहचान, राज्य में Covid -19 संक्रमितों की संख्या 450 हुई

बिहार के 5 जिलों में 26 नए कोरोना पीड़ितों की पहचान, राज्य में Covid -19 संक्रमितों की संख्या 450 हुई

शुक्रवार को अबतक बिहार के 5 जिलों में 26 नए कोरोना पीड़ितों की पहचान की गई। रोहतास में 6, भोजपुर में 1, नालंदा में 1, कैमूर में 6 और बक्सर में 11 कोरोना पॉजिटव मिले। बिहार में इसके साथ ही कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 450 हो गई। नालंदा में 30 साल जो युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है वह हाल ही में कानपुर से लौटा था। 

कैमूर में फिर छह कोरोना पॉजिटिव मिले
कैमूर में एक बार फिर छह कोरोना पाजिटिव मिले हैं। 19 लोगों की आई जांच रिपोर्ट में 13 लोग कोरोना नेगेटिव है। जबकि 6 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉक्टर अरुण कुमार तिवारी ने की है। 
उन्होंने बताया कि सभी पॉजिटिव व्यक्ति कैमूर जिले के चैनपुर के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 19 लोगों की जांच रिपोर्ट भेजी है। इनमें से 6 लोग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 

उन्होंने बताया कि विभिन्न क्वॉरेंटाइन सेंटर से स्वाब लेकर जांच के लिए पटना स्थित आईजीआईएमएस में भेजा गया था। आज 19 की ही रिपोर्ट आई है। इसके पहले 18 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव की आई थी। सिर्फ चैनपुर में कोरोना के 15 मरीज मिले हैं। उधर, पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा ने अपनी गतिविधि बढ़ा दी है। जांच अभियान तेज कर दिया गया है। सड़कों पर आवाजाही बिल्कुल बंद है। कंटेंटमेंट एरिया में सख्ती बरती जा रही है। किसी व्यक्ति को घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं। कॉन्टिनेंट एरिया के लोगों को प्रशासन आवश्यक सामग्री मुहैया करा रहा है।सासाराम में 6 कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि
सासाराम में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को छह और नए कोरोना की पुष्टि हुई है। रोहतास जिले में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसकी पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर जनार्दन शर्मा ने बताया कि जिस व्यक्ति का रिपोर्ट नेगेटिव आ रहा है उसे भी क्वारंटन सेंटर में रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि सासाराम शहर के 5 में दो सासाराम प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र का बताया गया है। सासाराम शहर के मदार दरवाजा में दो, आलमगंज में एक, बरादरी में एक एवं सासाराम प्रखंड के लेरूवा एवं सिंगुहीं में भी एक- एक कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों घेराबंदी की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभावित गांव में व शहरों में सुरक्षा  व्यवस्था बढ़ा दिया गया है।
जिले वासियों में दहशत बढ़ता जा रहा है। शहर से लेकर गांव में भी लोग खुद से घेराबंदी शुरू कर दिया है। ताकि बाहरी व्यक्तियों का गांव में प्रवेश नहीं हो सके। बातवाला से घेराबंदी कर स्थानीय लोगों द्वारा खुद से पहरा भी शुरू कर दिया गया है।

                     B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए अब तक किसी भारतीय के लापता नहीं होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन अब चीन ने बंधक बनाए भारत के 10 सैनिकों को रिहा किया है। इनमें एक लेफ़्टिनेंट कर्नल और 3 मेजर शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह रिहाई गुरुवार शाम को हुई। इन सभी को बीते सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में बंधक बना लिया गया था।  1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद यह पहली बार है कि चीन ने भारतीय सैनिकों को बंधक बना लिया था। आनन-फानन में दोनों पक्षों के बीच चली बातचीत के बाद लाइन ऑफ़ कंट्रोल यानी एलएसी पर इन्हें भारतीय पक्ष को सौंपा गया। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार से लेकर गुरुवार तक मेजर जनरल स्तर पर तीन राउंड की बातचीत चली। जब जवानों को सौंपा गया तो उनकी मेडिकल जाँच जैसी औपचारिकताएँ पूरी की गईं। इससे पहले ये दावे किए जा रहे थे कि कोई भी सैनिक या सेना का अफ़सर लापता नहीं है। सेना ने गुरुवार की शाम एक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि कोई भी सैनिक लापता नहीं था, जिसका मतलब था कि झड़प में शामिल सभी स...