Skip to main content

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकी मुठभेड़, दो अधिकारियों सहित 5 जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकी मुठभेड़, दो अधिकारियों सहित 5 जवान शहीद

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में शनिवार को मुठभेड़ के दौरान लापता हुए दो अधिकारियों सहित 5 जवानों के शहीद होने की खबर है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में शुक्रवार को तलाशी अभियान चलाय था, जिसके बाद से ये सभी 5 जवान लापता बताए जा रहे थे.

जानकारी के मुताबिक में एक कर्नल, एक मेजर, दो सेना के जवान और पुलिस सब इंस्पेक्टर शहीद हुए हैं. अधिकारियों ने बताया कि शहीद सुरक्षाकर्मियों में सेना अधिकारी कर्नल आशुतोष शर्मा और मेजर अनुज तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के उपनिरीक्षक शकील काजी भी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि उत्तरी-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा के चांजमुल्ला इलाके में शनिवार को एक मकान में छिपे आतंकवादियों ने कुछ नागरिकों को बंधक बना लिया और कर्नल शर्मा नागरिकों को मुक्त कराने वाली टीम का नेतृत्व कर रहे थे.

अधिकारियों ने बताया कि जब बंधकों को छुड़ाया जा रहा था तो बचाव टीम पर आतंकवादियों ने भारी गोलीबारी कर दी. सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की. बचाव टीम में एक लांस नायक और एक राइफलमैन भी शामिल थे.अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के सुरक्षाबलों ने बड़ा अभियान शुरू किया क्योंकि उनका कर्नल या उनकी टीम के साथ कोई संपर्क नहीं हो पाया था.

इसे भी पढ़ें :

मुठभेड़ में दो आतंकी भी मारे गए

हंदवाड़ा में शनिवार शात से आतंकियों के साथ चली रही मुठभेड़ में दो आतंकियों के भी मारे जाने की सूचना है. सूत्रों के मुताबिक ये दोनों ही आतंकी जम्मू कश्मीर के नहीं थे. दोनों आतंकियों के शवों की पहचान की जा रही है. फिलहाल फायरिंग पूरी तरह से रुक चुकी है लेकिन सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है.

                  B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites