Skip to main content

ज्योति का कार्य बड़ा ही साहस एवं प्रशंसा वाला कार्य है :- वीवो हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट

ज्योति का कार्य बड़ा ही साहस एवं प्रशंसा वाला कार्य है :- वीवो हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट

दरभंगा:- कोरोनावायरस के भारत में फैलने के बाद इस बीमारी को रोकने के लिए भारत सरकार ने कई चरणों में लाॅकडाऊन करती आ रही है। जिसके कारण हर वर्ग के लोगों के सामने गंभीर से गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। जिससे गरीब मजदूर बेसहारा लोग दूसरे प्रदेश से अपने अपने गांव वापस हो रहे हैं। इसी क्रम में दरभंगा की साहसी बेटी ज्योति कुमारी ने अपने बीमार पिता को गुरुग्राम (हरियाणा) से साइकिल से लेकर सिंहवारा ब्लॉक के टेकटार पंचायत के सिरहोली गांव अपने परिवार के सदस्यों के बीच कुशल पूर्वक पहुंचकर जिस साहस का परिचय दिया है। वह अविश्वसनीय है परंतु सच तो सच होता है। यह बातें मैक्सीमाइंड हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली के निर्देशक (मार्केटिंग सह प्रमोशन) शाहिद अतहर ने बताते हुए कहा कि हमारे कंपनी के चेयरमैन सह अलहिलाल अस्पताल दरभंगा के निदेशक डॉ अहमद नसिम आरजू के निर्देश पर वीवो हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट दरभंगा के सेंटर हेड अहमद रशीद, आदेश कुमार, सिद्दीका खातून एवं मोहम्मद हम्माद के द्वारा ज्योति कुमारी को ₹5000 का चेक प्रदान किया गया साथ ही मोमेंटो भी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष सज्जाद अहमद के आदेश पर ज्योति कुमारी को एक पत्र प्रदान किया गया। जिसमें 12वीं के बाद उसके इच्छानुसार वीवो हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट में कराए जा रहे हैं किसी भी कोर्सेज में पढ़ने का पूरा खर्च मैक्सीमाइंड हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली वाहन करेगी। वीवो हेल्थकेयर इंस्टिट्यूट इस तरह के पुणय करने का कार्य करती रहती है। अभी हाल ही में लॉकडाऊन एवं रमजान के के पवित्र माह में भी बड़ी संख्या में लोगों को राशन, पैसा एवं मासक देने का कार्य किया है जो आगे भी होता रहेगा। ज्ञात रहे कि वीवो हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट दरभंगा हेल्थकेयर सेक्टर मे पारामेडिकल के क्षेत्र में भारत का नंबर वन इंस्टीट्यूट है। जहां सभी तरह के कोर्स कराए जाते हैं। इस शुभ अवसर पर मुझे यह बताते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि निर्धन, जरूरतमंद एवं ऐसे छात्र एवं छात्राएं जो पैसे के अभाव में आगे शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं उनके लिए विवो हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट दरभंगा आयशा स्कॉलरशिप के नाम से एक परीक्षा आयोजित करने जा रही है जिस को उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को बहुत सारी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। सुविधाएं के संबंध में अविलंब घोषणा की जाएगी।

          B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सुशांत सिंह राजपूत की तरह दे दूंगी जान', इतना कहकर लगा ली फांसी

' सुशांत सिंह राजपूत की तरह दे दूंगी जान', इतना कहकर लगा ली फांसी बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके परिवार और फैंस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हर कोई जानना चाह रहा है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. इसी बीच एक मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले से आया है, जिसने सबको चौंका दिया है. दरअसल, मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक 20 साल की युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आश्चर्य की बात ये है कि फांसी लगाने के कुछ घंटे पहले ही उसने कहा था कि मैं भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही फांसी लगा लूंगी. यह पूरा मामला सागर के खुरई का है. मृतक युवती के भाई ने बताया कि सुबह से ही उसकी बहन अपनी भाभी से मजाक में बोल रही थी कि वो भी सुशांत सिंह राजपूत की तरह फांसी लगा लेगी. कुछ घंटे बाद जब सभी लोग अपने-अपने काम में व्यस्त हो गए तब मौका पाते ही उसने छत पर जाकर घटना को अंजाम दे दिया. किसी को कुछ समझ नहीं आया कि उसने ऐसा क्यों कर लिया. घटना के बाद घर वाले सदमे में हैं. मृतक युवती के भाई ने यह भी बताया कि जब उसने फांसी लगाने के लिए कहा तो उसकी भाभी ने यह जवाब दिया कि तुम बहुत मुंह चला रह...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites