Skip to main content

भाजपाइयों के आगे नीतीश कुमार बने हैं नतमस्तक: नजरे आलम

भाजपाइयों के आगे नीतीश कुमार बने हैं नतमस्तक: नजरे आलम





दरभंगा में खुलेआम भाजपाई विधायक व नेता लाॅक डाउन की उड़ा रहे धज्जियां, सरकार मौन: बेदारी कारवां

सरकार के नाक के नीचे विधान पार्षद कर रहे है लाॅक डाउन का उलंघन, सरकार निश्चिन्त

दरभंगा- पूरे देश में सख्ती के साथ सभी लोग लाॅक डाउन का पालन कर रहे हैं लेकिन बिहार के दरभंगा में कुछ जगहों पर ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। दरभंगा में जहां सभी राजनीतिक पार्टियों के‌ नेता और आम नागरिक‌ लाॅक डाउन का पालन कर रहे हैं वहीं भाजपा के कुछ विधायक व नेताओं ने लाॅक डाउन की धज्जियां उड़ा रखी है। खुद की सरकार और प्रशासन द्वारा बनाया गया कानून को लगातार ठेंगा दिखा रहे हैं।‌‌ विधायकों की‌ लाॅक डाउन के उलंघन की कई फोटो सरकार के मुखिया नीतीश कुमार और दरभंगा प्रशासन के सामने रखा जा रहा है तब भी सभी लोग मौन‌ धारन किए हुए हैं। मानों ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार भाजपाइयों के आगे नतमस्तक हो चुके हैं तभी तो दरभंगा प्रशासन भी कार्रवाई करने में बेबस नजर आ रही है। मुझे लगता है जितनी जल्दी दरभंगा प्रशासन बेकसूरों पर एक्शन लेती है और घटना स्थल पर पहुंच कर कुछ स्थानीय सहयोगियों की मदद से असल घटना का रूख मोरने में माहिर है अगर थोड़ी सी ईमानदारी बरते और अपनी कुर्सी की गरीमा को समझें तो‌ विधायक कभी लाॅक डाउन का उलंघन नहीं कर‌ पायेंगे। लेकिन नहीं दरभंगा प्रशासन ऐसा नहीं कर सकती जिसका मुखिया ही नतमस्तक बन गया हो उसकी हिम्मत कैसे हो सकती के वो‌ दोषियों पर कार्रवाई करे। उक्त बातें ऑल इंडिया मुस्लिम बेदारी कारवां के अध्यक्ष श्री नजरे आलम ने मिडिया से कही।

श्री आलम ने कहा कि भाजपा के विधायक पर सिर्फ लाॅक डाउन के उलंघन का मामला ही नहीं बल्कि सरकारी अनाज की चोरी का भी आरोप लग चुका है। जिसका खुलासा भी एक जन-प्रतिनिधि ने बाजाप्ता किया था। आखिर सरकारी अनाज का बोरा विधायक के आवास पर कहां से आया जो वो अपने वोटरों को खुलेआम बांट रहे थे, क्यों निष्पक्ष जांच नहीं की गई, क्यों कार्रवाई नहीं की जा रही है? क्या दरभंगा प्रशासन का भी सारा एक्शन प्लान सिर्फ मुसलमानों के लिए है, शहर की मस्जिद में नमाज की झूठी खबर पर प्रशासन जितनी तत्परता दिखाई और लाॅक डाउन के उलंघन का‌ हवाला देते हुए सख्ती बरती, बल्कि सख्ती ही नहीं कई‌‌ जगहों पर तो कुछ थाना प्रभारी ने मुस्लिम मोहल्ले में पुलिस जीप लगाकर यहां तक कह दिया कि लाॅक डाउन का उलंघन करने वालों को सीधे गोली मार देंगे, तो‌ दरभंगा प्रशासन बताए कि उनकी ये तेजी भाजपा के‌ विधायकों और नेताओं के‌ सामने कहां चली जाती‌ है? हम आशा करते हैं कि सरकार और दरभंगा प्रशासन जल्द ही इस पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देते हुए दोषी विधायकों व नेताओं के पर कानूनी कार्रवाई करेगी ताकि जनता का विश्वास कानून और न्याय व्यवस्था पर बना रहे।

श्री आलम ने कहा कि एक तरफ आम जनता पर नीतिश राज की पुलिस सीधे लाठी बरसा रही है दूसरी तरफ भाजपा विधायक सत्ता का धौंस दिखाते हुए दरभंगा आते हैं और बिना क्वारंटाइन हुए ही जनता के बीच में पहुच जाते हैं। लेकिन आज तक उनपर करवाई नहीं की गई। वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार के नाक के नीचे पटना शहर में भाजपा विधान पार्षद व उनके परिवार के द्वारा खुलेआम लाॅक डाउन का उलंघन किया जा रहा है। लेकिन उन पर कोई करवाई करने वाला नहीं है। 

श्री आलम ने कालाबाजारी पर बोलते हुए कहा कि खुलेआम अनाज की‌‌ कालाबाजारी पूरे बिहार में हो रही है, वरीय पदाधिकारियों के संरक्षण में डीलर लगातार मनमानी कर रहा है, दरभंगा में भी कालाबाजारी को पदाधिकारी रोकने की जगह पैसा ले देकर दबा दे‌ रहे हैं जिसका ताजा उदाहरण है केवटी में पकड़े गए अनाज के ट्रक और ठेकेदार पर मुकदमा की जगह पेट्रोल पंप और गाड़ी ड्राइवर पर मुकदमा कर मामले को दबा दिया गया है। इस विषय पर कल पूरी तफसील‌ मिडिया के समक्ष रखूंगा।

B NEWS

Source: ALL INDIA BEDARI KARWAN

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए अब तक किसी भारतीय के लापता नहीं होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन अब चीन ने बंधक बनाए भारत के 10 सैनिकों को रिहा किया है। इनमें एक लेफ़्टिनेंट कर्नल और 3 मेजर शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह रिहाई गुरुवार शाम को हुई। इन सभी को बीते सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में बंधक बना लिया गया था।  1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद यह पहली बार है कि चीन ने भारतीय सैनिकों को बंधक बना लिया था। आनन-फानन में दोनों पक्षों के बीच चली बातचीत के बाद लाइन ऑफ़ कंट्रोल यानी एलएसी पर इन्हें भारतीय पक्ष को सौंपा गया। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार से लेकर गुरुवार तक मेजर जनरल स्तर पर तीन राउंड की बातचीत चली। जब जवानों को सौंपा गया तो उनकी मेडिकल जाँच जैसी औपचारिकताएँ पूरी की गईं। इससे पहले ये दावे किए जा रहे थे कि कोई भी सैनिक या सेना का अफ़सर लापता नहीं है। सेना ने गुरुवार की शाम एक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि कोई भी सैनिक लापता नहीं था, जिसका मतलब था कि झड़प में शामिल सभी स...