Skip to main content

RIP Kulmeet Makkar: बॉलीवुड को लगातार तीसरी झटका, करण जौहर समेत कई सेलब्स ने जताया शोक

RIP Kulmeet Makkar: बॉलीवुड को लगातार तीसरी झटका, करण जौहर समेत कई सेलब्स ने जताया शोक

हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री इस वक़्त बेहद ख़राब दौर से गुज़र रही है। एक के बाद एक बुरी ख़बरें आ रही हैं। पहले इरफ़ान ख़ान, फिर ऋषि कपूर और अब प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया के सीईओ कुलमीत मक्कड़ के निधन की ख़बर आयी है। 60 साल के कुलमीत का निधन दिल का दौर पड़ने से हुआ। ख़बर फैलते ही बॉलीवुड में शोक की लहर छा गयी है। सेलेब्रिटी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

करण जौहर ने ट्विटर पर कुलमीत मक्कड़ के योगदान को रेखांकित करते हुए अफ़सोस ज़ाहिर किया। उन्होंने लिखा- कुलमीत, प्रोड्यूसर्स ऑफ़ गिल्ड ऑफ़ इंडिया के लिए आप एक स्तम्भ की तरह थे। इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए बिना थके काम करते रहे। आप बहुत जल्दी चले गये। आप हमेशा याद आओगे। मेरे दोस्त, ईश्वर आपको शांति दे। करण के इस ट्वीट पर निर्देशक रितेश बत्रा ने लिखा- बहुत दुखद है। बेहद अच्छे इंसान थे।
वहीं, हंसल मेहता ने लिखा- अब कुलमीत। ईश्वर आपको शांति दे, मेरे दोस्त।

निर्माता-निर्देशक रोहन सिप्पी ने कुलमीत मक्कड़ को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- बेहद दुखद और बुरी ख़बर। फ़िल्म इंडस्ट्री ने एक और अपूर्णीय कद्दावर को खो दिया है।

विद्या बालन ने बिना किसी शोर-शराबे के अपना काम करते रहने के लिए मक्कड़ को सराहते हुए श्रद्धांजलि दी।

इंडिया टेलीविज़न वेबसाइट के अनुसार, कोविड 19 लॉकडाउन की वजह से कुलमीत धर्मशाला में थे, जहां उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। मक्कड़ ने मनोरंजन उद्योग जगत में 30 साल से अधिक गुज़ारे हैं। इस दौरान वो सारेगामा और रिलांयस एंटरटेनमेंट समेत कई कम्पनियों से जुड़े रहे। 2010 में कुलमीत ने प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया को बतौर सीईओ ज्वाइन किया था। मक्कड़ कोविड 19 से प्रभावित डेली वेड वर्कर्स की मदद के लिए एक ट्रस्ट की स्थापना में जुटे थे, जिसके लिए नेटफ्लिक्स ने एक मिलियन डॉलर का योगदान देने का एलान किया था।

बता दें कि बुधवार को इरफ़ान ख़ान और गुरुवार को ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इरफ़ान का निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ था, जबकि ऋषि ने एचएन रिलांयस अस्पताल में आख़िरी सांस ली थी। 

                   B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites