Skip to main content

तूफान और ओलावृष्टि से यूपी के कन्नौज में भारी तबाही, 6 लोगों की मौत, 4 घायल

तूफान और ओलावृष्टि से यूपी के कन्नौज में भारी तबाही, 6 लोगों की मौत, 4 घायल

(उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में चक्रवाती तूफान और ओलावृष्टि से  भारी तबाही मचाई है. आंधी की चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं.)

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में चक्रवाती तूफान और ओलावृष्टि से भारी तबाही हुई है और इसके चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हुए हैं. घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

कन्नौज जिले के तिर्वा तहसील में चक्रवाती तूफान में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकार ने 4-4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है. जिले में सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका तिर्वा ही है.

इस तूफान से दर्जनों पेड़, बिजली के पोल, मुर्गी फार्म, डेरी फार्म और गैस एजेंसी धराशायी हो गई हैं. बिजली के पोल गिरने से 12 से ज्यादा गांवो में विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई है. उपजिलाधिकारी इन गावों में पहुंचकर नुकसान का जायजा ले रहे हैं.

स्थानीय लोगों का दावा है कि तूफान इतना भीषण था कि कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा. ग्रामीणों की मानें तो इससे पहले जिले में इतना भीषण तूफान नहीं आया, लोगों ने ऐसी तबाही नहीं देखी. वहीं ठठिया क्षेत्र में एक व्यक्ति के सिर पर बड़ा ओला गिरने से दम निकल गया. दो जगह दीवार गिरने से दो लोगों की जान चली गई.

देश के कई राज्यों में आज आंधी-बारिश का अनुमान, 1 जून को दस्तक देगा मॉनसून!

एक व्यक्ति की मौत पेड़ की डाल गिरने से हुई. तिर्वा क्षेत्र में ढाल पर खड़ा ट्रैक्टर-ट्राली तेज आंधी में पलट गया. इसमें बैठे आठ साल के बच्चे की दबने से मौत हो गई. वहीं एक घायल व्यक्ति की मौत कानपुर इलाज के लिए ले जाते वक्त हो गई.

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा में अलग-अलग जगहों पर 6 लोगों की मौत हुई है. चार लोग घायल हुए हैं और 26 पशुओं की भी जान गई है. नुकसान के आंकलन के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है. आपदा में मारे गए लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी

मोहम्मद हम्माद/दरभंगा B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites