Skip to main content

दसवीं बोर्ड जिला टॉपर रेहान अहमद को डॉक्टर एम जेड एच नोमानी टैलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया

दसवीं बोर्ड जिला टॉपर रेहान अहमद को डॉक्टर एम जेड एच नोमानी टैलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया
हम रेहान अहमद के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं:- आफताब शेख

दरभंगा:- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित वर्ष 2020 में दरभंगा जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उसे बहुत-बहुत मुबारकबाद देते हुए समाजसेवी शाहिद अतहर ने कहा की आज रेहान अहमद के गांव बल्हा आकर इस होनहार रेहान अहमद को डॉक्टर एम जेड एच नोमानी अवार्ड से सम्मानित करने पर मुझे अपार खुशी प्राप्त हो रही है। रेहान अहमद को डॉक्टर एम जेड एच नोमानी टैलेंट अवार्ड के साथ-साथ मेडल, नगद राशि के अलावा मैक्सिमाएंड हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली की ओर से ऑफर पत्र भी दिया गया है जिसमें आईएससी करने के बाद वीवो हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट में पारा मेडिकल कोर्स करने का सारा खर्चा मैक्सिमाएंड करेगी|
 इस अवसर पर आर ए एजुकेशनल कंसलटेंट के निर्देशक आफताब शेख के द्वारा भी रेहान अहमद को मोमेंटो से नवाजा गया। आफताब शेख ने रेहान अहमद के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस अति पिछड़े गांव में रह कर रेहान अहमद ने पूरे जिला में प्रथम स्थान प्राप्त करके ऐसे छात्र छात्राओं को यह साफ संदेश दिया है कि लगन और मेहनत से सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। ज्ञात हो कि बिहार के प्रसिद्ध डॉक्टर एम जेड एच नोमानी के नाम पर उनके पुत्र  डा एम आई एच नोमानी, स्वास्थ्य मंत्रालय सऊदी अरब मे रह कर भारत देश में शिक्षा जगत में अच्छा काम करने वाले को सम्मानित करते रहते हैं। निर्देशक मैक्सीमाइंड हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली डा एम आई एच नोमानी ने अपने संदेश में रेहान अहमद एवं उनके माता पिता को को बहुत-बहुत बधाई दी है। इस अवसर पर हसन प्रवेज, मोहम्मद अरबाज भी थे।

          B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए

लद्दाख झड़प: चीन ने एक लेफ्टिनेंट कर्नल, तीन मेजर सहित 10 जवान रिहा किए अब तक किसी भारतीय के लापता नहीं होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन अब चीन ने बंधक बनाए भारत के 10 सैनिकों को रिहा किया है। इनमें एक लेफ़्टिनेंट कर्नल और 3 मेजर शामिल हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह रिहाई गुरुवार शाम को हुई। इन सभी को बीते सोमवार को लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में बंधक बना लिया गया था।  1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद यह पहली बार है कि चीन ने भारतीय सैनिकों को बंधक बना लिया था। आनन-फानन में दोनों पक्षों के बीच चली बातचीत के बाद लाइन ऑफ़ कंट्रोल यानी एलएसी पर इन्हें भारतीय पक्ष को सौंपा गया। 'द इंडियन एक्सप्रेस' की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार से लेकर गुरुवार तक मेजर जनरल स्तर पर तीन राउंड की बातचीत चली। जब जवानों को सौंपा गया तो उनकी मेडिकल जाँच जैसी औपचारिकताएँ पूरी की गईं। इससे पहले ये दावे किए जा रहे थे कि कोई भी सैनिक या सेना का अफ़सर लापता नहीं है। सेना ने गुरुवार की शाम एक बयान जारी कर पुष्टि की थी कि कोई भी सैनिक लापता नहीं था, जिसका मतलब था कि झड़प में शामिल सभी स...