Skip to main content

उमस से लोगों का बुरा हाल, पढ़िए- बारिश को लेकर IMD की ताजा भविष्यवाणी

उमस से लोगों का बुरा हाल, पढ़िए- बारिश को लेकर IMD की ताजा भविष्यवाणी

दिल्ली के साथ एनसीआर के शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद और नोएडा में गर्मी और उमस से करोड़ों लोगों का बुरा हाल है। घरों में रहने के दौरान पंखे बेअसर साबित हो रहे हैं, सिर्फ एयरकंडीशन ही कारगर है। इससे पहले शुक्रवार को लोग उमस और गर्मी से बेहाल रहे। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को भी कमोबेश हालात ऐसे ही रहेंगे। साइक्लोनिक सर्कुलेशन के के चलते रविवार और सोमवार हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को बारिश हो सकती है। इस बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश और पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसी के साथ रविवार और सोमवार को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

उमस करती रहेगी परेशान

उमस और गर्मी को लेकर स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत (Skymet Weather chief meteorologist Mahesh Palawat) का कहना है कि बीच-बीच में हल्की-फुल्की बारिश होती रहेगी। वहीं, मानसून आने से पहले दिल्ली-एनसीआर के लोगों को उमस से परेशानी होती रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तो अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहेगा।

लू चलने के आसार बेहद कम

मौसम विज्ञानियों की मानें तो मानसून दक्षिण भारत में दस्तक देने के साथ अपनी धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसके जून के अंतिम दिनों में दिल्ली-एनसीआर में दस्तक देने के आसार हैं। इस बीच हल्की बारिश के चलते दिल्ली में भीषण गर्मी और लू चलने के आसार नहीं के बराबर है। हां, उमस लोगों को बुरी तरह से परेशान करेगी।

इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। 

                B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...