Skip to main content

Sushant singh rajput death: सुशांत के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सदमा नहीं झेल पाईं भाभी, तोड़ा दम

Sushant singh rajput death: सुशांत के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, सदमा नहीं झेल पाईं भाभी, तोड़ा दम

(सुशांत सिंह राजपूत के गुजरने के गम बिहार में रहने वाली उनकी भाभी झेल नहीं सकीं। बिहार के पुर्णिया में रहने वाले भाई की पत्नी ने सोमवार को दम तोड़ दिया।)

पूर्णिया

बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के गुजरने का सदमा परिवार अभी झेल ही रहा था कि उनके घर की एक और सदस्य इस दुनिया से चली गईं। जिस वक्त सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जा रहा था, बिहार में रह रहे उनके भाई की पत्नी चल बसीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के जाने की खबर मिलने के साथ ही उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था।
चचेरे भाई की पत्नी ने तोड़ा दम
सुशांत के चचेरे भाई की पत्नी सुधा देनी बिहार के पूर्णिया में रहती थीं। सुशांत के सुइसाइड की खबर मिलने के बाद से उनका बुरा हाल था और उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया था। उन्हें ऐक्टर की मौत का गहरा सदमा लगा था। जिस वक्त मुंबई में सुशांत को अंतिम विदाई दी जा रही थी, पूर्णिया में सुधा ने आखिरी सांसें लीं। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बॉलिवुड पर कंगना का फूटा गुस्सा

सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थिति अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को व‍िले पार्ले स्‍थित श्‍‍मशान घाट पर परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या को लेकर तमाम सिलेब्स के बयान सामने आ रहे हैं। वहीं, इस मामले में फिल्म इंडस्ट्री पर कंगना रनौत का गुस्सा फूटा है।

डिप्रेशन में थे सुशांत, आर्थिक तंगी नहीं

सुशांत ने अपनी जान देने का फैसला क्यों किया इसे लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। उनकी बहन ने बताया था कि भाई छह महीने से डिप्रेशन के मरीज थे। उनका इलाज चल रहा था लेकिन बीते कुछ दिनों से उन्‍होंने दवा लेना बंद कर द‍िया था। उन्होंने आर्थिक तंगी की खबरों को खारिज किया था। इस मामले में महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि सुशांत की बॉलिवुड में दुश्मनी के एंगल पर भी जांच की जाएगी।

         B NEWS

Comments

Popular posts from this blog

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी

हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडेगी SDPI: नूरुद्दीन जंगी  (अजहर, रियाज, महबूब, सज्जाद, जावेद, हारून को पार्टी में नई जिम्मेदारी दी गई) सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के लिए एक समिति का गठन किया है। मौलाना अजहरुल कासमी को इस नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है।  मौलाना रियाज-उद-दीन, महासचिव मोहम्मद सज्जाद हुसैनी, सचिव जावेद अख्तर और मोहम्मद महबूब रजा को पद के लिए नामांकित किया गया है, जबकि मोहम्मद हारून को खजिम के पद के लिए नामांकित किया गया है। मोहम्मद अख्तर अली, मोहम्मद जफीर, मोहम्मद कैफ़ी को नामित किया गया   कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीपीई बिहार के उपाध्यक्ष  नूरुद्दीन जंगी ने की, इसके अलावा दरभंगा जिला एसडीपीई अध्यक्ष मुहम्मद दहद, महासचिव इश्तियाक, कोषाध्यक्ष मौलाना एहसान, लोकप्रिय फ्रंट ऑफ इंडिया अंसार और डॉ। शार्क रज़ा शामिल थे।  इसके अलावा सैकड़ों लोग और कार्यकर्ता थे।  मीडिया को सूचित करते हुए, नूरुद्दीन ज़ंगी ने कहा कि एसडीपीई हया घाट विधानसभा क...

सफूरा ज़गर को जमानत मिल गई

            सफूरा ज़गर को  जमानत मिल गई | दिल्ली हिंसा से जुड़े एक मामले में आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार एक गर्भवती जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की छात्रा सफूरा ज़गर को आज उच्च न्यायालय द्वारा जमानत दे दी गई, जब पुलिस ने "मानवीय आधार" पर इसका विरोध नहीं किया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने सफोरा ज़गर को उन गतिविधियों में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया जो जांच में बाधा बन सकती हैं। वह भी बिना अनुमति के दिल्ली नहीं छोड़ सकती सफ़रनामा संशोधन अधिनियम के खिलाफ फरवरी में विरोध प्रदर्शन के दौरान फरवरी में भड़के दंगों के आरोप में साजिश रचने के आरोप में 27 अप्रैल को, सफ़ुरा ज़राग को 27 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। उसे गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत अधिक गंभीर आरोपों में जमानत दी गई थी। उनकी गिरफ्तारी और अव्यवस्था ने छात्रों और कार्यकर्ताओं की कड़ी निंदा की और सोशल मीडिया का तेजी से विभाजन किया

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोर्ट के समन और नोटिस ईमेल, फैक्स और इंस्टैंट मैसेजिंग एप्लिकेशन जैसे व्हाट्सएप के जरिए भेजे जा सकते हैं। "यह हमारे ध्यान में लाया गया है कि नोटिस, सम्मन, विनती की सेवाओं के लिए डाकघरों का दौरा करना संभव नहीं था। उपरोक्त सभी तरह की सेवा ईमेल, फैक्स और अन्य त्वरित संदेशवाहक सेवाओं जैसे व्हाट्सएप और अन्य टेलीफोन मैसेंजर के माध्यम से की जा सकती है। सेवाओं, "शीर्ष अदालत ने कहा। जस्टिस ए एस बोपन्ना और आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा, "दो ब्लू टिक्स बताएंगे कि रिसीवर ने नोटिस देखा है।" यह आदेश महामारी के कारण उच्च न्यायालयों और न्यायाधिकरणों में अपील दायर करने की सीमा अवधि बढ़ाने पर सुनवाई के दौरान आया। । #breakingnews   #suprimecort   #whatsapp   #socialsites